-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi To Interact With Participants Of Smart India Hackathon 2024 Wednesday
36 घंटे तक नॉनस्टॉप चलेगा ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024′, फिनाले में पीएम मोदी भी होंगे शामिल
- Written By: प्रिया जैस
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024' के ग्रैंड फिनाले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे और फिर उन्हें संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024′ में इस बार युवाओं का बड़ी संख्या में प्रतिसाद देखने को मिला है। इस हैकथॉन में युवा और छात्र कई समस्याओं के लिए नए सॉल्यूशन खोजते हुए दिखेंगे। ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024′ का फिनाले आयोजित किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024′ के ग्रैंड फिनाले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे और फिर उन्हें संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार, नरेंद्र मोदी बुधवार को शाम करीब साढ़े चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रैंड फिनाले में युवा नवप्रवर्तकों से बातचीत करेंगे।
36 घंटे नॉनस्टॉप चलेगा सॉफ्टवेयर संस्करण
पीएमओ के बयान के अनुसार, देश भर के 51 नोडल केंद्रों पर इस साल के हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक छात्रों की टीम भाग लेंगी। पीएमओ ने कहा कि संस्थान स्तर पर आंतरिक हैकथॉन में इस वर्ष 150 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
META चीफ मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी…PM मोदी के वीडियो डिलीट पर भड़के सांसद, संसदीय समिति की बैठक में मांग
PM मोदी दिखाएं अपनी डिग्री, मैं दिखाऊंगा स्कॉलरशिप के कागज, पिता पर लगे आरोपों पर अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी
बयान में कहा गया कि सॉफ्टवेयर संस्करण 36 घंटे तक नॉनस्टॉप चलेगा, जबकि हार्डवेयर संस्करण 11 से 15 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगा। ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन’ के पिछले संस्करणों की तरह, छात्र दल या तो मंत्रालयों या विभागों या उद्योगों द्वारा दी गई समस्या विवरणों पर काम करेंगे या राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों से जुड़े 17 विषयों में से किसी के खिलाफ छात्र नवाचार श्रेणी में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इन क्षेत्रों की समस्या का होगा निवारण
ये क्षेत्र हैं – स्वास्थ्य सेवा, आपूर्ति शृंखला और रसद, स्मार्ट प्रौद्योगिकियां, विरासत और संस्कृति, स्थिरता, शिक्षा और कौशल विकास, जल, कृषि और खाद्य, उभरती प्रौद्योगिकियां और आपदा प्रबंधन।
इस साल के एडिशन में प्रस्तुत कुछ दिलचस्प समस्याओं में इसरो द्वारा प्रस्तुत ‘चंद्रमा पर गहरे क्षेत्रों की छवियों को बढ़ाना’, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत ‘AI, सैटेलाइट डेटा, आईओटी और गतिशील मॉडल का उपयोग करके वास्तविक समय में गंगा जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली विकसित करना’ और आयुष मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत ‘AI के साथ एकीकृत एक स्मार्ट योग चटाई का विकास’ शामिल हैं।
हैकथॉन में 150 प्रतिशत की वृद्धि
बता दें, कि इस साल, 54 मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और उद्योगों द्वारा 250 से अधिक समस्या विवरण प्रस्तुत किए गए हैं। पीएमओ ने कहा, ‘‘संस्थान स्तर पर आंतरिक हैकथॉन में 150 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो SIH 2023 में 900 से अधिक से बढ़कर एसआईएच 2024 में लगभग 2,247 हो गई है, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा एडिशन बन गया है।”
संस्थान स्तर पर SIH 2024 में 86,000 से अधिक टीमों ने भाग लिया है और राष्ट्रीय स्तर के लिए इन संस्थानों द्वारा लगभग 49,000 छात्र टीमों (प्रत्येक में 6 छात्र और 2 संरक्षक शामिल हैं) की सिफारिश की गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm narendra modi to interact with participants of smart india hackathon 2024 wednesday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
Aug 05, 2026 | 07:09 AMसुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
Aug 05, 2026 | 07:07 AMAaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Aug 05, 2026 | 07:00 AMलाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
Aug 05, 2026 | 06:49 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
Aug 05, 2026 | 06:31 AMGenelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
Aug 05, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aug 05, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














