-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Said I Am Shocked By The Lutyens Jamaat Khan Market Gang
‘लुटियन जमात और खान मार्केट गैंग से हैरान हूं’, पीएम मोदी बोले- PIL के ‘ठेकेदार’ 70 तक ऐसे अंग्रेजों के कानूनों पर चुप कैसे रहे
- Written By: आकाश मसने
पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने 150 साल पहले एक कानून लाया था 'ड्रामेटिक परफॉरमेंस एक्ट' यह कानून आजादी के 75 साल बाद भी मौजूद था। उन्होंने कहा कि मैं ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हैरान हूं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: एएनआई)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम मे आयोजित ‘एनएक्सटी’ सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हैरान हूं कि वे इतने वर्षों से चुप हैं। जो लोग PIL के ‘ठेकेदार’ हैं, जो हर बार कोर्ट चले जाते हैं, वे उस समय स्वतंत्रता के बारे में चिंतित क्यों नहीं थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘अंग्रेजों ने 150 साल पहले एक कानून लाया था ‘ड्रामेटिक परफॉरमेंस एक्ट’, यह कानून आजादी के 75 साल बाद भी मौजूद था। अंग्रेज चाहते थे कि थिएटर और ड्रामे का इस्तेमाल उनके खिलाफ न हो।
इस कानून में प्रावधान था कि अगर शादी में 10 से ज्यादा लोग नाच रहे हैं, तो पुलिस दूल्हे के साथ उन्हें भी गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार और नेताओं से कुछ नहीं कहना है। ये कानून हमारी सरकार ने हटाया।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
70 साल तक हमने इस कानून झेला
पीएम मोदी ने कहा कि “70 साल तक हमने इस कानून झेला। मुझे उस समय की सरकारों के बारे में कुछ नहीं कहना, लेकिन मुझे लुटियंस जमात और खान मार्केट गैंग पर आश्चर्य होता है। ये लोग 75 साल तक ऐसे कानून पर चुप क्यों रहे।”
लुटियंस जमात और खान मार्केट गैंग के ये लोग जो आए दिन कोर्ट जाते रहते हैं, PIL (जनहित याचिका) के ठेकेदार बने घुमते हैं, वे क्यों चुप थे? तब इन्हें लोगों की स्वतंत्रता का ध्यान नहीं रहता था।
प्रयागराज में एकता के महाकुंभ को देखकर दुनिया दंग रह गई
पीएम मोदी ने इस दौरान प्रयागराज में हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ का भी जिक्र किया। 26 फरवरी को प्रयागराज में एकता का महाकुंभ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया हैरान है कि आखिर करोड़ों लोग एक अस्थायी शहर में सिर्फ पवित्र स्नान के लिए कैसे आ सकते हैं? भारत के आयोजन और नवाचार कौशल की ओर पूरी दुनिया की नजर है और इसे विस्तार से जानना चाहती है।
AI और G20 समिट में बढ़ा भारत का दबदबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हालिया फ्रांस यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि भारत अब दुनिया के बड़े समिट्स की अगुआई कर रहा है। मुझे फ्रांस में AI समिट में शामिल होने का अवसर मिला। भारत इस समिट का को-होस्ट भी था। अब जल्द ही भारत इसे आयोजित भी करेगा।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जी-20 की अध्यक्षता करते हुए भारत ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEEC) का खाका पेश किया। साथ ही अफ्रीकी संघ को G20 का सदस्य बनाकर वैश्विक दक्षिण की आवाज भी बुलंद की।
Pm narendra modi said i am shocked by the lutyens jamaat khan market gang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














