चिंता मत करो, मैं आपके साथ हूं... पीएम मोदी ने NDA सांसदों से की मुलाकात, PMO से सीधा संपर्क करने की दी छूट

PM Modi Meet NDA MPs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के शिवसेना और NCPI और NCP के सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक की। पीएम ने सांसदों को डिबेट में सक्रिय रहने का मंत्र दिया।
PM Modi Meet Shiv Sena NCPI NCP MPs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

PM Modi Meet Shiv Sena NCPI NCP MPs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और टीएमसी से बगावत कर NCPI में गए सांसदों से मुलाकात की। नाश्ते पर आयोजित इस बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें संसदीय कार्यवाही में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने सभी घटक दलों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एनडीए एक परिवार की तरह है और सभी को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं आपके साथ हूं। उन्होंने कहा कि NDA एक परिवार है। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने राज्यसभा के नए चुने गए एनडीए के सांसदों के साथ मुलाकात की थी।

संसद की डिबेट में हिस्सा लेने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCPI और शिंदे गुट के सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक के दौरान कहा कि एनडीए एक परिवार है। हम घटक पार्टियों के साथ हैं। पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि संसद के डिबेट में हिस्सा लीजिए। संसद के इतिहास को पढ़िए, जानिए और उसे समझिए। पीएम मोदी ने सांसदों से अपील की कि संसद में इतिहास को लेकर बहुत सारा मैटेरियल है। डिबेट की तैयारी करने के लिए उसका इस्तेमाल करिए। पीएम मोदी ने कहा कि अपने राज्यों के विकास के लिए काम करिए। राज्य आगे बढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा।

PM Modi Meet Shiv Sena NCPI NCP MPs
NDA के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(सोर्स: सोशल मीडिया)

पीएम मोदी बोले मैं आपके साथ हूं

बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ हूं। उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए सांसदों को भरोसा दिलाया कि NDA एक परिवार है और वे अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ खड़े हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी का सम्मान किया जाएगा और उन्हें मौके दिए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे न सिर्फ़ NDA की सहयोगी पार्टियों के साथ, बल्कि हर एक सांसद के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, "मैं NDA के हर सांसद के साथ हूं; आपको किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

PM Modi Meet Shiv Sena NCPI NCP MPs
शिवसेना शिंदे के पास कैसे चली गई? सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में तीखा हमला; चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाए

पीएम मोदी ने NDA के 45 सांसदों से की मुलाकात

पीएम मोदी के साथ नाश्ते पर शिवसेना के 7, NCPI के 20, सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली NCP के 2, उपेंद्र कुशवाहा समेत करीब 45 सांसदों से मुलाकात की। पीएम ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com