केरलम चुनाव से पहले मोदी के 'मिशन साउथ' का आगाज, प्रधानमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

PM Modi In Kochi: केरलम दौरे पर पीएम मोदी मछुआरा समुदाय की सभा में शामिल हुए, कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और तिरुचिरापल्ली से 5 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का ऐलान किया।
PM Modi In Kochi
पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi Keralam Visit: साउथ के चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरलम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्धाटन किया और राज्य को कई सौगात भी दी। इसी बीच कोच्चि में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के चुनाव सम्मेलन में भी पीएम शामिल हुए। साथ ही उन्होंने कोच्चि में अखिल केरल धीवरा सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन को संबोधित भी किया।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि केरल का नाम बदलकर 'केरलम' किया जाना मलयाली भाइयों के लिए प्रसन्नता की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि में एक मेगा रोड शो भी किया। पीएम मोदी ने 2018 में आई बाढ़ के दौरान मछुआरा समुदाय की भूमिका को भी सराहा।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अखिल केरल धीवरा सभा में शामिल हुए। आज अखिल केरव धीवरा की 50वीं वर्षगांठ है। पीएम मोदी ने संगठन के सदस्यों को सुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 50 सालों से यह संगठन मछुआरा समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर काम कर रहा है। 50 साल की इस यात्रा में आपका परिश्रम, सेवा भाव जुड़ा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नावों में 4500 से ज्यादा सैटेलाइट-आधारित ट्रांसपोंडर लगाए गए हैं।

तिरुचिरापल्ली में 5 नई ट्रेंनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली से कई नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जो दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। इस दौरान दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शुरू होंगी। साथ ही केरल के एर्णाकुलम से एक पैसेंजर ट्रेन भी शुरू होगी। ये सेवाएं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के लाखों यात्रियों को लाभ पहुंचाएंगी।

फूंका चुनावी बिगुल

पीएम मोदी के इस दौरे को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसी साल केरल में चुनाव होने हैं। ऐसे में मछुआरों की सभाओं को संबोधित करना और राज्य को 5 नई ट्रेनें देना भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचा सकता है। साथ ही बताया जा रहा है कि एनडीए के चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन में 50 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के नेता और कार्यकर्ता भी इस सम्मेलन में मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com