BJP vs Congress: खड़गे ने बुलाई सांसदों की बैठक तो PM मोदी ने की पार्टी नेताओं के साथ संसदीय रणनीति पर चर्चा

BJP vs Congress
Photo- ANI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बजट सत्र (budget session) के दूसरे पार्ट के लिए संसदीय रणनीति पर चर्चा करने के लिए अपने शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। वही दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने संसद में CPP कार्यालय में कांग्रेस सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सांसद सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं। बता दें कि आज विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने वाली है। इसके लिए विपक्ष ने पूरी तैयारी की है। वहीं मोदी सरकार ने भी प्लानिंग बना ली है। आज संसद में हंगामा होने के भी आसार हैं।  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम आज (संसद में) बेरोजगारी, महंगाई और ED-CBI के छापेमारी के मुद्दों को उठाएंगे। कर्नाटक में 40% भ्रष्टाचार है। वहां पर उनका  MLA रंगे हाथ पकड़ा गया लेकिन उन्हें छूट है और यहां 25-30 साल पुराने केस ढूंढ कर विपक्ष के सदस्यों को परेशान कर रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1635133923234811906

https://twitter.com/AHindinews/status/1635145481201545219

बता दें कि आज से बजट सत्र (Budget Session) के दूसरे भाग शुरू होने वाला है। बजट सत्र का दूसरा भाग आगामी 6 अप्रैल तक चलेगा। संसद के बजट सत्र के पहले चरण में अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दा सब तरफ छाया रहा था और विपक्ष ने संयुक्त संसदीय समिति जांच की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही भी बाधित की थी। वहीं राज्यसभा में आधिकारिक रिकॉर्ड से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के कुछ हिस्सों को हटाने के अपने फैसले पर विपक्षी दलों की ओर से धनखड़ की भी भरपूर आलोचना की गई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com