पीएम मोदी ने ‘आरआरआर’ के गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई, बोले- हर भारतीय को बहुत गौरवान्वित किया है

Golden Globe Awards 2023
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) के मशहूर (Famous) डायरेक्टर (Director) एस एस राजामौली (S. S. Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। जिसके बाद फिल्म की पूरी टीम में जश्न का माहौल बना हुआ है। वहीं बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के फिल्मी सितारें इस बड़ी उपलब्धि पर ‘आरआरआर’ टीम को बधाईयां दे रहे हैं। वहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘आरआरआर’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिलने पर फिल्म की टीम को बधाई दिया है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक बहुत ही खास उपलब्धि! एम एम कीरावानी, प्रेम रक्षित, काल भैरव, चंद्रबोस, राहुल सिप्लिगुंज को बधाई। मैं एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण और आरआरआर मूवी की पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। इस प्रतिष्ठित सम्मान ने हर भारतीय को बहुत गौरवान्वित किया है।’ बता दें कि 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्नियां के बेवेर्ली हिल्स के बेवेर्ली हिल्टन में आयोजित किया गया था।

जहां फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। इस सुपरहिट गाने पर एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर ने डांस किया है। ‘नाटू नाटू’ गाने के संगीत को एम एम कीरावानी ने कंपोज किया है जबकि राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने इसे गाया है और गाने की कोरियोग्राफी प्रेम रक्षित ने किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com