बिना दवा के भी इलाज में मददगार है फिजियोथैरेपी, जानें क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे

World Physiotherapy Day
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : जोड़ो का दर्द आजकल लोगों में आम बात हो गया है। लोग इसे ठीक करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। फिजियोथैरेपी की मदद से इस तरह की तकलीफ को बिना दवा के मदद से ठीक किया जा सकता है। लोगों को अब फिजियोथैरेपी के इलाज (Treatment) पर भी काफी भरोसा हो गया है। फिजियोथैरेपी इलाज फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) के मदद से कराया जाता है। बीमारियों से लेकर पुराने जोड़ों के दर्द और चोट को ठीक करने के लिए फिजियोथैरेपी काफी मददगार साबित हो रहा है। 

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे

हर साल 8 सितंबर को विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physiotherapy Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1951 में हुई थी। यह दिन स्वास्थ्य देखभाल में फिजियोथेरेपिस्ट के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय होने और लोगों को फिजियोथैरेपी के जरिए भी इलाज के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

इस साल की थीम 

गौरतलब है कि हर साल विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physiotherapy Day Theme) मनाने के लिए एक थीम का चुनाव किया जाता है। जिसके मुताबिक इस साल 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' की थीम का पालन किया जाएगा।