यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है...राहुल गांधी ने संसद में योगी सरकार पर बोला हमला

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आप अडानी को धारावी बेचते हैं तो धारावी के लोगों का अंगूठा काटते हैं।
BPSC Protest Update: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने दे दी चेतावनी, कहा- अपनी नाकामी छिपाने में लगी है बिहार सरकार
राहुल गांधी, फोटो - मीडिया गैलरी
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सदन में संविधान पर चर्चा में भाग लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। हाथरस रेप केस को लेकर राहुल ने यूपी की योगी सरकार पर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि  हाथरस में चार साल पहले एक दलित युवती का बलात्कार हुआ। अपराधी बाहर घूम रहे हैं जबकि पीड़ित परिवार कैदी की तरह जी रहा है। ये संविधान में कहां लिखा है? उन्होंने कहा कि यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान में अंबेडकर, गांधी नेहरू के विचार हैं। उन विचारों का श्रोत शिव, बुद्ध, महावीर, कबीर आदि थे। राहुल ने आगे कहा कि संविधान को लेकर सावरकर ने कहा था कि संविधान के बारे में सबसे बुरी बात ये है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं। राहुल ने कहा कि सावरकर ने कहा था कि इसकी जगह मनु स्मृति को लागू करना चाहिए। जब आप संविधान को बचाने की बात करते हैं तो आप अपने नेता सावरकर का मजाक बना रहे हैं।

जाति जनगणना पर भी बोले राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिंदुस्तान के युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आप अडानी को धारावी बेचते हैं तो धारावी के लोगों का अंगूठा काटते हैं। राहुल ने कहा कि जब आप अडानी की मदद करते हैं तो आप देश के लोगों का अंगूठा काटते हैं।  राहुल गांधी ने आगे कहा, हम देश में जाति जनगणना के माध्यम से दिखाना चाहते हैं कि आपने किस किसका अंगूठा काटा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की सीमा की 50 प्रतिशत की दीवार भी हम ही गिराएंगे। देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

हाथरस कांड को लेकर बीजेपी पर बोला हमला

लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल से कहा कि आपसे अपेक्षा है कि आप संविधान पर भी बोलेंगे। इस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि संविधान में एकाधिकार , भेदभाव की बातें नहीं लिखा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि हाथरस में चार साल पहले एक दलित युवती का बलात्कार हुआ। अपराधी बाहर घूम रहे हैं जबकि पीड़ित परिवार कैदी की तरह जीवन जी रहा है। ये संविधान में कहां लिखा है? यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है।