

Highlights
पाकिस्तान ने भारत के लिए एयरस्पेस बैन की सीमा बढ़ाई
नए निर्देश के अनुसार 24 नवंबर तक एयरस्पेस रहेगा बंद
दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच फैसला लिया
Pakistan Bans Airspace For Indian Aircraft: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों और भारतीय एयरलाइनों के स्वामित्व वाले विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों और भारतीय एयरलाइनों के स्वामित्व वाले, उनके द्वारा संचालित या लीज पर लिए गए विमानों पर अपने हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंध को एक और महीने के लिए, यानी 24 नवंबर तक बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान ने 23 अप्रैल 2025 को यह पाबंदी लगाई गई थी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते समय-समय पर बढ़ाई जाती रही है।
पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने शनिवार, 17 अक्टूबर को एक्स पर एक पोस्ट में इस विस्तार की घोषणा की और बताया कि यह पाबंदी सैन्य उड़ानों पर भी लागू होती है। अथॉरिटी के अनुसार, यह नया विस्तार 24 नवंबर, 2026 को सुबह 4:59 बजे तक लागू रहेगा।
रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंध को बढ़ाने के लिए एक नया 'नोटिस टू एयरमेन' (NOTAM) जारी किया गया है।
पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी के 2022 के एक दस्तावेज के अनुसार, पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को दो 'फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन'- कराची और लाहौर में बांटा गया है। यह नया आदेश दोनों एयरपोर्ट पर लागू होता है।
जम्मू-कश्मीर में अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिए।
भारत ने इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने का आरोप लगाया, जिसे इस्लामाबाद ने खारिज कर दिया। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक और सैन्य तनाव काफी बढ़ गया।
पाकिस्तान ने पहले भी तनाव के दौर में, जिसमें 1999 का कारगिल युद्ध और 2019 का पुलवामा की घटना शामिल है। उस समय भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाए हैं। हवाई क्षेत्र पर लगे इन लगातार प्रतिबंधों ने दोनों देशों के बीच एयरलाइन परिचालन को प्रभावित किया है, जिसके कारण विमान कंपनियों को कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लंबे रास्ते अपनाने पड़ रहे हैं।
उड़ानों की लंबी दूरी की वजह से एयरलाइन कंपनियों को समय ज्यादा लग रहा है, साथ ही ईंधन की खर्च भी ज्यादा आ रही है।