एवियन इन्फ्लुएंजा-अफ्रीकी स्वाइन फीवर का प्रकोप, असम सरकार ने पोल्ट्री और सूअरों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Chicken and Pig
Published on: 
Updated on: 

गुवाहाटी. देश के कुछ राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) और अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप के बाद असम सरकार ने अन्य राज्यों से पोल्ट्री और सूअरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतुल बोरा ने कहा, "असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में पोल्ट्री और सूअरों में एवियन इन्फ्लूएंजा और अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।"

https://twitter.com/ANI/status/1634542801915457537

बोरा ने कहा, "असम सरकार ने देश के कुछ राज्यों में एवियन इन्फ्लुएंजा और अफ्रीकी स्वाइन फीवर के प्रकोप को देखते हुए असम और अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में बीमारी के प्रसार को रोकने के हित में एहतियात के तौर पर राज्य की पश्चिमी सीमा के माध्यम से राज्य के बाहर से पोल्ट्री और सूअरों के असम में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।"

उल्लेखनीय है कि जनवरी में मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के डर के बीच प्रशासन ने 700 से अधिक सूअरों को मार डाला था।

Navbharat Live
navbharatlive.com