- Hindi News »
- India »
- Operation Lotus Active In Madhya Pradesh Before Lok Sabha Elections 2024 Bjp Eyes On These Mlas Including Kamal Nath And Nakulnath
लोकसभा चुनाव से पहले MP में ‘ऑपरेशन लोटस’ एक्टिव! पूर्व PM इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे अब BJP में! यह विधायक भी जाएंगे साथ
- Written By: राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/भोपाल: जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दवार नेता कमलनाथ (Kamalnath) के अपने बेटे नकुलनाथ के साथ BJP में शामिल होने की जबरदस्त अटकलें लग रही हैं। वहीं इन अटकलों को और भी हवा मिली जब कमलनाथ और नकुलनाथ (Nakulnath) ने राजधानी दिल्ली का रुख किया। इन सब के बीच अब यह साफ़ है कि मध्य प्रदेश में और ख़ास कर इसके छिंदवाडा जिले में ‘ऑपरेशन लोटस’ (Operation Lotus) एक्टिव मोड में आ चूका है।
‘ऑपरेशन लोटस’ से कांग्रेस अलर्ट
हालांकि इस प्रकार की अटकलों से कांग्रेस आलाकमान अलर्ट हो गया है। कांग्रेस विधायकों को रोकने की कवायद में पार्टी संगठन अब जुट गया है। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस विधायकों के संपर्क में हैं। इसके साथ ही वन टू वन विधायकों से संपर्क किया जा रहा है। कमलनाथ समर्थकों के अनुसार, 7 विधायकों के भी BJP में शामिल होने की संभावना है।
अब कमलनाथ के करीबी विधायकों पर पैनी नजर
खबर यह भी है कि, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी दिल्ली की तरफ रवाना हो चुके हैं। वहीं, कमलनाथ के करीबी विधायकों की अगर बात की जाए तो उनमें बैहर से संजय उईके, पांढुर्णा से नीलेश उईके, परासिया से सोहन वाल्मीकि, सौंसर से विजय चौरे, अमरवाड़ा से कमलेश शाह, मुरैना से दिनेश गुर्जर,परसवाड़ा से मधु भगत, वारासिवनी से विवेक पटेल, जबलपुर से लखन घनघोरिया, लखनादौन से योगेंद्र सिंह, केवलारी से रजनीश सिंह, वारासिवनी से विक्की पटेल, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, जुन्नारदेव से सुनील उईके, चौरई से सुजीत चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा मुरैना, जबलपुर और छिंदवाड़ा के मेयर भी कमलनाथ के साथ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
बंगाल चुनाव: ममता की मुश्किलें बढ़ाने मैदान में उतरे राहुल गांधी, क्या पहुंचा पाएंगे TMC को नुकसान?
बंगाल चुनाव: 4 मई को लगेगा असली ‘झाल’, PM Modi की ‘झालमुड़ी’ पर ममता बनर्जी का तीखा तंज
कब BJP में शामिल होंगे कमलनाथ
इधर कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच उनके बेटे एवं सांसद नकुलनाथ ने सोशल मीडिया पर अपने परिचय से कांग्रेस हटा दिया है।बता दें कि नकुलनाथ, कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से सांसद हैं। कमलनाथ पहले नौ बार इस लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच, कमलनाथ बीते शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे और कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी, तो वह पहले मीडिया को बताएंगे। पत्रकारों के साथ अपनी संक्षिप्त बातचीत में कमलनाथ ने मीडियाकर्मियों को अति उत्साहित नहीं होने को भी कहा।
पूर्व PM इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा अब BJP की तरफ
हालांकि वहीं MP कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने बीते शनिवार को कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कमलनाथ को अपना “तीसरा बेटा” बताया था और उन अटकलों को खारिज कर दिया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। वहीं पार्टी में कमलनाथ के सहयोगी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इन अटकलों को खारिज किया और इन बातों को “मीडिया की उपज” करार दिया।
क्या है नाराजगी की वजह
दरअसल बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में BJP के हाथों कांग्रेस की करारी हार के बाद छिंदवाड़ा सीट से मौजूदा विधायक कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि, वह राज्यसभा नहीं भेजे जाने से नाखुश हैं और पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अब उनके विरोध में हैं।
क्या BJP करेगी स्वागत!
हालांकि बीते कुछ दिनों से कमलनाथ के पाला बदलने की अटकलें हैं, लेकिन शुक्रवार को इन्हें फिर से तब हवा मिली जब प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ और उनके बेटे अगर अयोध्या में आयोजित राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के बहिष्कार के कांग्रेस के फैसले से नाखुश हैं तो उनका भाजपा में स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे (कमलनाथ व नकुलनाथ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और समाज की सेवा करने के लिए BJP में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।
साल 2019 के आम चुनावों में बीजेपी ने छिंदवाड़ा को छोड़कर राज्य की 29 लोकसभा सीट में से 28 पर जीत हासिल की थी। देखा जाए तो कमलनाथ ने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। उनका मध्य प्रदेश के साथ संबंध 1979 से है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना तीसरा बेटा बताया था। उनका जन्म 1946 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था।
Operation lotus active in madhya pradesh before lok sabha elections 2024 bjp eyes on these mlas including kamal nath and nakulnath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
व्हाइट हाउस में चलीं गोलियां, जान बचाकर भागे डोनाल्ड ट्रंप, डिनर के बीच मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 06:44 AM26 अप्रैल का इतिहास : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा
Apr 26, 2026 | 06:40 AMफडणवीस-उद्धव ‘सीक्रेट मीटिंग’ पर बवाल, सीएम बोले- छुपकर मिलने की जरूरत नहीं
Apr 26, 2026 | 06:39 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 अप्रैल LIVE: सीजफायर के बीच इजरायल ने लेबनान पर नया हमला किया
Apr 26, 2026 | 06:21 AMBirthday Horoscope: 26 अप्रैल को जन्मे लोगों के लिए साल 2026 की बड़ी चेतावनी, इन राशियों की खुलेगी किस्मत!
Apr 26, 2026 | 06:20 AMअब नहीं करना पड़ेगा सिग्नल पर इंतजार, AI ट्रैफिक सिस्टम आया, वाहन चालको को बड़ी राहत
Apr 26, 2026 | 05:49 AMअब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram
Apr 26, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM












