- Hindi News »
- India »
- On The First Day Of The Lok Sabha Session The India Alliance Showed Unity And Raised Slogans To Save The Constitution
लोकसभा सत्र के पहले दिन ‘इंडिया’ गठबंधन ने दिखाई एकजुटता, संविधान बचाने के लगाए नारे
18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन विपक्षी गठबंधन में एकजुटता देखने को मिली। सभी पार्टियों के नेता ने मिलकर संसद के बाहर प्रोटेस्ट किया। हाथों में संविधान की कॉपी लिए नेताओं ने संविधान बचाने के नारे लगाए।
- Written By: शानू शर्मा

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के कई घटक दलों के नेता 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के पहले दिन मिलकर सरकार के खिलाफ हमला बोला। इस दौरान गठबंधन के सभी नेता संविधान की प्रति लेकर सदन में पहुंचे और एकजुटता प्रकट की।
कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी गठबंधन के सांसद संसद परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने ‘संविधान की रक्षा हम करेंगे’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। इस दौरान सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी तथा द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के कई अन्य घटक दलों के सांसद मौजूद थे। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि यह उन्हें स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह संविधान पर हमला कर रहे हैं। हम संविधान पर वह हमला नहीं होने देंगे।” उनका यह भी कहना था, ‘‘यह हमला हमें स्वीकार्य नहीं है।” कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विपक्षी सांसदों की नारेबाजी का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हम लोकतंत्र के प्रहरी हैं। हम संविधान की रक्षा करने और उसे कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अन्याय के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प में एकजुट हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
संसद भवन की सुरक्षा में सेंधमारी, दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा शख्स
संसद के बहार विपक्ष ने प्याज की माला पहनकर किया प्रदर्शन, किसानों का सुनाया दर्द
‘राज्यसभा में पूरी धरती की समस्या पर बात होगी बस एक को छोड़कर…’ खड़गे ने उपसभापति को लिखा पत्र
ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित…, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर संसद में एअर इंडिया की सफाई
उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेकर और संसद में लोगों के मुद्दों, चुनौतियों, आशाओं और आकांक्षाओं को आवाज देने और सरकार को हर मिनट नियंत्रण में रखने के नए संकल्प के साथ 18वीं लोकसभा में प्रवेश करता है। हालिया लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संविधान को एक बड़ा मुद्दा बनाया था। उनका आरोप था कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। नई लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से आरंभ हुआ। इसके पहले और दूसरे दिन नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा।
प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) नियुक्त किए गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा की बैठक बृहस्पतिवार से शुरू होगी। संसद का यह सत्र तीन जुलाई तक प्रस्तावित है।
(एजेंसी इंपुट के साथ)
On the first day of the lok sabha session the india alliance showed unity and raised slogans to save the constitution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














