मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के 9 नेताओं ने PM मोदी को लिखा पत्र

Arvind Kejriwal
file- photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आबकारी नीति मामले (Excise Policy case) में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) समेत विपक्ष के 9 नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि कार्रवाई से यह प्रतीत होता है कि "हम एक लोकतंत्र से निरंकुशता में परिवर्तित हो गए हैं।" बता दें कि शनिवार को कोर्ट ने सिसोदिया को छह मार्च तक के लिए सीबीआई रिमांड में भेज दिया गया है। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही देश भर में विपक्ष के नेताओं ने इसका विरोध किया है। 

आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का मामला गरमाता जा रहा है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष के 9 नेताओं ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि कार्रवाई से यह प्रतीत होता है कि "हम एक लोकतंत्र से निरंकुशता में परिवर्तित हो गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1632224249321775105

बता दें, आबकारी नीति घोटाला मामले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सोमवार यानी 6 मार्च तक सीबीआई कस्टडी में रहना होगा। उनकी जमानत याचिका पर अब 10 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी।

पीएम मोदी को पत्र लिखने वाले विपक्ष के जिन नेताओं में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेशनल कान्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com