-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Now Indian Spices Will Cure Cancer
अब भारतीय मसालों में छिपा है कैंसर का इलाज ! रिसर्च में किया दावा, 2028 तक मार्केट में मिलेगी दवाएं
- Written By: दीपिका पाल

भारतीय मसालों में छिपा कैंसर का इलाज (फोटो-सोशल मीडिया)
चेन्नई: दुनिया भर में कैंसर (Cancer)सभी गंभीर बीमारियों में से एक है तो हर साल इसके नए मरीजों के मामले मिलते रहते है। इस बीमारी का इलाज जहां पर कभी संभंव नहीं हो पाता वहीं पर मौत के मामले सामने आते है। इसके बाद भी कैंसर की दवा के लिए लगातार प्रयास जारी है।
इस बीच ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने रिसर्च में दावा किया है जिसमें भारतीय रसोई के भारतीय मसालों से कैंसर की दवा बनाई जा सकती है। इसके लिए जल्द ही क्लिनिकल ट्रायल जल्द शुरू होगा। इतना ही नहीं ट्रायल सफल होने पर 2028 तक इसकी दवाईयां भी मार्केट में मिलने लगेगी।
जानिए क्या कहती है रिसर्च
यहां पर IIT मद्रास की चीफ साइंटिफिक ऑफिसर जॉयस निर्मला ने रिसर्च को लेकर कहा, भारतीय मसालों से बनी दवाईयों से सामान्य कैंसर को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है। इसमें लंग कैंसर सेल, ब्रेस्ट कैंसर सेल, कोलन कैंसर सेल, सर्वाइकल कैंसर सेल, ओरल कैंसर सेल और थायरॉइड कैंसर सेल में एंटी कैंसर एक्टिविटी दिखाते हैं। ये मसाले नॉर्मल सेल में सेफ रहते हैं। वहीं दावा के बाद ट्रायल में इन दवाओं की कितनी डोज मरीज को लेना है इसे लेकर साफ हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘दामाद नहीं, बेटा था केतन…’, सिया के पिता का बड़ा बयान, चेतन संग बेटी के रिश्ते से किया इनकार
पिंपरी-चिंचवड़ में गहराया जल संकट, 15% कटौती के बाद अब केवल 1 से 3 घंटे ही होगी पानी की सप्लाई
Explainer: सोने की खदान का निजीकरण कितना सही? खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत! क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट
नागपुर मनपा का हजारों करोड़’ का बजट: दावों की झड़ी के बीच जनता का बड़ा सवाल-घोषणाएं तो ठीक, पर काम कब होगा?
सस्ता और बिना साइड इफेक्ट वाली दवाई
आगे IIT मद्रास की चीफ साइंटिफिक ऑफिसर जॉयस निर्मला ने आगे कहा, फिलहाल कैंसर का जो ट्रीटमेंट होता है, उसमें काफी साइड इफेक्ट होते हैं, लेकिन हमारा टारगेट है कि हम कैंसर का सस्ता और कम साइड इफेक्ट वाला ट्रीटमेंट तैयार करें। हमारा देश विश्व में सबसे ज्यादा मसाले प्रोड्यूस करने वाला देश है।
हमारे देश में काफी सस्ते में मसाले तैयार होते हैं। हम चाह रहे हैं कि इन दवाओं को इंजेक्शन के जरिए न देना पड़े। मरीजों दवाओं को निगल सकें। इधर प्रोफेसर आर नागर्जन ने कहा- जानवरों की स्टडी में पॉजिटिव रिजल्ट मिलने के बाद अब हम क्लिनिकल ट्रायल के फेज में जा रहे हैं।
1 करोड़ लोगों ने कैंसर से ली जान
यहां पर कैंसर को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बीमारी माना जाता है जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में कैंसर ने करीब एक करोड़ लोगों की जान ले ली। इसके अलावा भारत में कैंसर की स्थिति की बात की जाए तो साल 2020 में कैंसर से मरने वाले मरीजों की संख्या 7 लाख 70 हजार थी। जो साल 2021 में 7 लाख 79 हजार और साल 2022 में 8 लाख 8 हजार पहुंच गई।
भारत में बढ़ रहे कैंसर से मौत के मामले
दुनिया में सबसे अधिक मौतों का कारण बनने वाली बीमारियों में कार्डियोवैस्कुलर डिजीज पहले नंबर पर है। उसके बाद दूसरे नंबर पर कैंसर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में कैंसर ने करीब एक करोड़ लोगों की जान ले ली। यानी दुनिया में हर 6 मौतों में से एक मौत कैंसर से हुई।
Now indian spices will cure cancer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘दामाद नहीं, बेटा था केतन…’, सिया के पिता का बड़ा बयान, चेतन संग बेटी के रिश्ते से किया इनकार
Jun 28, 2026 | 10:46 AMपिंपरी-चिंचवड़ में गहराया जल संकट, 15% कटौती के बाद अब केवल 1 से 3 घंटे ही होगी पानी की सप्लाई
Jun 28, 2026 | 10:38 AMExplainer: सोने की खदान का निजीकरण कितना सही? खत्म हो जाएगी गोल्ड की किल्लत! क्या है स्वर्णगिरी प्रोजेक्ट
Jun 28, 2026 | 10:37 AMनागपुर मनपा का हजारों करोड़’ का बजट: दावों की झड़ी के बीच जनता का बड़ा सवाल-घोषणाएं तो ठीक, पर काम कब होगा?
Jun 28, 2026 | 10:36 AMWomens T20 World Cup: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज निकली आगे, जानिए सेमीफाइनल का पूरा गणित
Jun 28, 2026 | 10:36 AMअब पुरानी ब्रेजा भूल जाइए! नई Brezza 2026 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर कहेंगे ‘वाह’
Jun 28, 2026 | 10:34 AMहैदराबाद से शुरू होगा नितिन नवीन का संगठन मिशन, 9 नए भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन
Jun 28, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM










