NIRF 2023: IIT मद्रास लगातार पांचवें वर्ष शीर्ष पर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Ministry of Education
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (IIT) मद्रास ने लगातार पांचवें वर्ष ‘नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क' 2023 में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है जबकि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, (IISc) बेंगलुरु को सर्वक्षेष्ठ विश्वविद्यालय (best university) का दर्जा मिला है। शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

आईआईएससी, बेंगलुरु को ‘समग्र' श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इसके बाद आईआईटी दिल्ली का स्थान है। इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी मद्रास लगातार आठवें वर्ष शीर्ष पायदन पर रहा। इस श्रेणी में आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बम्बई क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें। कॉलेजों में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस तथा हिंदू कॉलेज प्रथम तथा दूसरे स्थान पर हैं वहीं तीसरे स्थान पर चेन्नई का प्रेसिडेंसी कॉलेज है। शोध के क्षेत्र में आईआईएससी बेंगलुरु सर्वश्रेष्ठ संस्थान वहीं आईआईटी कानपुर नवाचार के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का दर्जा मिला है। 

https://twitter.com/ANI/status/1665622528625364993

प्रबंधन संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद शीर्ष पर है और इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: आईआईएम बेंगलुरु और आईआईएम कोझिकोड हैं। ‘नेशलन इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क' 2023 के अनुसार फार्मेसी के क्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद को पहला स्थान मिला है वहीं जामिया हमदर्द और बिट्स पिलानी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। कानून के क्षेत्र में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु शीर्ष पर है। इसके बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली और एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद का स्थान है। (एजेंसी)