NIA ने 6 राज्यों में संदिग्धों के 13 ठिकानों पर की सघन सर्चिंग, ISIS की एक्टिविटी से जुड़े हैं 'तार'

nia
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. दोपहर कि बड़ी खबर के अनुसार, ISIS की गतिविधियों से जुड़े मामले में आज यानी रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 6 राज्यों में संदिग्धों के 13 ठिकानों पर सर्चिंग की है । सर्चिंग में संदिग्ध दस्तावेज और सामग्री भी बरामद हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले, बीते 29 जुलाई को पटना के फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल मामले में नामजद आरोपितों व संदिग्धों की तलाश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार में एक साथ पांच जिलों पटना, दरभंगा, नालंदा, पूर्वी चंपारण और मधुबनी जिलों में सघन जांच की थी। तब NIA ने बताया था कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के मामले में आरोपी PFI से जुड़े इन संदिग्धों की संलिप्तता की जांच को लेकर में 10 परिसरों की तलाशी ली गई थी।

बता दें कि इस मामले की शुरुआत में पटना पुलिस ने बीते 12 जुलाई को फुलवारीशरीफ थाने में प्राथमिकी संख्या 827/2022 दर्ज की थी। हालांकि उसके बाद NIA ने बीते 22 जुलाई को यह केस टेकओवर करते हुए धारा 120, 120 बी, 121, 121 ए, 153 ए, 153 बी और 34 के तहत फिर से FIR(आरसी-31/2022/एनआइए/डीएलआइ) दर्ज किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com