शरद पवार की बैठक में शामिल हुए निर्दलीय विधायक देवेन्द्र भुयार अजित पवार के समर्थन में

Independent MLA Devendra Mahadevrao Bhuyar met Deputy CM Ajit Pawar at his residence in Mumbai today
Photo: Twitter
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र में शरद पवार गुट बनाम अजित पवार गुट के बीच सियासी घमासान (NCP Split) जारी है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी की जा रही है। दोनों गुटों की तरफ से आज अपनी अपनी ताकत दिखने के लिए शक्तिप्रदर्शन भी किया। इस बीच, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) की बैठक में शामिल हुए निर्दलीय विधायक देवेन्द्र महादेवराव भुयार (Devendra Mahadevrao Bhuyar) ने आज मुंबई में डिप्टी सीएम अजीत पवार (Ajit Pawar) से उनके आवास पर मुलाकात की। 

उल्लेखनीय है कि 40 साल तक अपने चाचा शरद पवार से वफादारी करने वाले अजित पवार NCP के बागी विधायकों के साथ रविवार (2 जुलाई) को NDA गठबंधन में शामिल हो गए।

https://twitter.com/ANI/status/1676619139035832320

दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन 

इससे पहले पार्टी के दोनों गुटों के सूत्रों ने दावा किया कि अजित पवार गुट द्वारा बुलाई गई बैठक में राकांपा के 53 में से 32 विधायक शामिल हुए, जबकि राकांपा प्रमुख शरद पवार द्वारा संबोधित की गई बैठक में 18 विधायक उपस्थित थे। राकांपा अपने गठन के 24 साल बाद दो जुलाई को टूट गई, और पहली बार पार्टी की अलग-अलग बैठकें (दो गुटों की) हुई हैं।   शरद पवार ने शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने को लेकर अपने भतीजे अजित पवार की आलोचना की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तंज कसे। पार्टी के शरद पवार और अजित पवार गुटों ने क्रमश: दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर और उपनगर बांद्रा में भुजबल नॉलेज सिटी में अपनी-अपनी बैठकें कीं।

शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार 

उलेखनीय है कि रविवार को अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री और राकांपा के आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल के साथ असली राकांपा होने का दावा किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com