नेवी डे के मौके पर पीएम मोदी बोले-भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदान गौरवान्वित करने वाले

PM Modi's address on the budget, said - 'Everyone is praising it, it will make the country modern'
PM Modi (File Photo -ANI)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को नौसेना दिवस (Navy Day 2021) पर बल के कर्मियों के उत्कृष्ट पराक्रम और पेशेवराना अंदाज की सराहना की।  

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नौसना दिवस की बधाई। हमें भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदानों पर गर्व है। हमारी नौसेना का उसके पेशेवराना अंदाज और अदम्य पराक्रम के लिए सर्वत्र सम्मान किया जाता है। नौसेना के हमारे कर्मी प्राकृतिक आपदा जैसे संकटों की घड़ी में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं।''

पीएम मोदी का ट्वीट-

भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है। (एजेंसी) 

Navbharat Live
navbharatlive.com