-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Narendra Modi Attacked Congress In Defense Of Amit Shah
अंबेडकर के अपमान का आरोप…अमित शाह के बचाव में उतरे पीएम मोदी, निशाने पर लगा कांग्रेस का तीर
- Written By: Saurabh Pal
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गृहमंत्री अमित शाह पर भीम राव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाकर इस्तीफे की मांग की है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसदों ने संसद...

नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह पर भीम राव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाकर इस्तीफे की मांग की है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसदों ने संसद भवन के सामने नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री शाह से मांफी की मांग की। वहीं अब इस सियासी घमासान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री हो गई है।
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के उच्च सदन में अपना संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से कहा कि “मान्यवर अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर.. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता” जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं अब पीएम मोदी ने एक बाद ताबड़तोड़ तीन पोस्ट सोशल मीडिया पर कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। प्रधानमंत्री ने लिखा कि “संसद में गृह मंत्री @अमित शाह जी ने डॉ. अंबेडकर का अपमान करने और एससी/एसटी समुदायों की अनदेखी करने के कांग्रेस के काले इतिहास को उजागर किया। वे उनके द्वारा प्रस्तुत तथ्यों से स्पष्ट रूप से आहत और स्तब्ध हैं, यही कारण है कि वे अब नाटकबाजी कर रहे हैं!
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
In Parliament, HM @AmitShah Ji exposed the Congress’ dark history of insulting Dr. Ambedkar and ignoring the SC/ST Communities. They are clearly stung and stunned by the facts he presented, which is why they are now indulging in theatrics! Sadly, for them, people know the truth! pic.twitter.com/l2csoc0Bvd — Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2024
इसके आगे उन्होंने लिखा कि “उनके लिए दुख की बात है कि जनता सच्चाई जानती है! अगर कांग्रेस और उसका सड़ा हुआ तंत्र सोचता है कि उनके दुर्भावनापूर्ण झूठ उनके कई वर्षों के कुकर्मों, खासकर डॉ. अंबेडकर के प्रति उनके अपमान को छिपा सकते हैं, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं! भारत के लोगों ने बार-बार देखा है कि कैसे एक वंश के नेतृत्व वाली एक पार्टी ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी/एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए हर संभव गंदी चाल चली है।
“डॉ. अंबेडकर के प्रति कांग्रेस के पापों की सूची में उन्हें एक बार नहीं बल्कि दो बार चुनाव हराना भी शामिल हैं। पंडित नेहरू ने उनके खिलाफ प्रचार किया और उनकी हार को प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाया। उन्हें भारत रत्न देने से इनकार करना। संसद के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र को गौरवपूर्ण स्थान न देना। कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन वे इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि एससी/एसटी समुदायों के खिलाफ सबसे भयानक नरसंहार उनके शासन में हुए हैं। वे सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन एससी और एसटी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए कुछ भी ठोस नहीं किया।
देश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Narendra modi attacked congress in defense of amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











