-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- N Biren Singh Will Not Resign From The Post Of Chief Minister Of Manipur Torn Letter Goes Viral
मणिपुर के CM पद से इस्तीफा नहीं देंगे एन बीरेन सिंह, फटा पत्र हुआ वायरल
- Written By: किर्तेश ढोबले

इंफाल: मणिपुर में जारी हिंसा (Manipur Violence) के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) के इस्तीफा देने की चर्चा तेज हो गई थी। वहीं, शुक्रवार (30 जून) को इंफाल में मुख्यमंत्री के आवास और गवर्नर हाउस के बाहर बीरेन सिंह के समर्थक जमा हो गए और उन्हें राज्यपाल से मिलने और अपना इस्तीफा देने से रोक दिया। समर्थकों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।
मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा: एन बीरेन सिंह
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समर्थक शुक्रवार को उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में जमा हुए और उन्हें राज्यपाल से मिलने और अपना इस्तीफा देने से रोक दिया। समर्थकों से मुलाकात के बाद सिंह ने ट्वीट किया, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।”
At this crucial juncture, I wish to clarify that I will not be resigning from the post of Chief Minister. — N.Biren Singh (Modi Ka Parivar) (@NBirenSingh) June 30, 2023
हम नहीं चाहते कि सीएम इस्तीफा दें
इंफाल में मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के आवास के बाहर उनके समर्थन में लोग जमा हुए। मणिपुर के स्थानीय लोगों ने कहा, “हम नहीं चाहते कि सीएम इस्तीफा दें, उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए। वह हमारे लिए बहुत काम कर रहे हैं। हम सीएम को समर्थन दे रहे हैं।”
PHOTO | Supporters of Manipur CM N Biren Singh stop him from meeting Governor and tender his resignation. pic.twitter.com/dNj1PupOog — Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2023
CM इस्तीफा देंगे तो हमारा नेतृत्व कौन करेगा?
वहीं दूसरे स्थानीय ने कहा, “हम 2 महीने से उथल-पुथल की स्थिति में हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब भारत सरकार और मणिपुर सरकार इस संघर्ष को लोकतांत्रिक तरीके से हल करेगी। ऐसी स्थिति में अगर मणिपुर के सीएम इस्तीफा दे देते हैं, तो लोग कैसे रहेंगे यहाँ? हमारा नेतृत्व कौन करेगा? वह संघर्ष की शुरुआत से ही हमारा नेतृत्व कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि वह इस्तीफा दें। हमें उन पर भरोसा है।”
#WATCH | Voices emerge in support of Manipur CM Biren Singh outside his residence in Imphal. "We do not want the CM to resign, he should not resign. He is doing a lot of work for us. We are in giving support the CM," says the locals of Manipur pic.twitter.com/FnQ8Spu6Vw — ANI (@ANI) June 30, 2023
एक शीर्ष मंत्री के अनुसार, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज अपना इस्तीफा सौंपने वाले थे, लेकिन जनता के दबाव के कारण उन्होंने अपना मन बदल लिया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री के अनुसार, बीरेन सिंह गवर्नर हाउस के लिए निकले, लेकिन उनके इंफाल बंगले के बाहर एकजुटता के भारी प्रदर्शन के बाद वे वापस लौट आए। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ख़बरों में कहा गया है कि सीएम ने एक इस्तीफा पत्र टाइप किया था, लेकिन उनके समर्थकों ने उन्हें इसे फाड़ने के लिए मना लिया। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग! अगवा किए गए 6 नागा ग्रामीणों के शव बरामद, इलाके में तनाव का माहौल
इंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: उखरुल में नागा और कुकी गुटों के बीच खूनी जंग, 3 की मौत; कई घरों को फूंका
N biren singh will not resign from the post of chief minister of manipur torn letter goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














