मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 6 महीने में 19 करोड़ रुपये का ड्रग्स किया बरामद, 38 ड्रग पेडलर्स गिरफ्तार

Mumbai Drugs Case
Published on: 
Updated on: 

मुंबई. मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने पिछले 6 महीने में 19 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया और 38 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने मुंबई के कई इलाकों में छापेमारी कर कई तरह के ड्रग्स बरामद किए हैं और कई पेडलर्स और सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। सेल ने पिछले 1 साल में 25 करोड़ रुपये का 777 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया है और 8 नाइजीरियाई लोगों सहित 97 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com