-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mother Dairy May Rise Milk Price As Input Cost Feed Prices And Transportation Cost Increasing
आम आदमी को फिर लग सकता है झटका, मदर डेयरी बढ़ा सकती हैं दूध-दही के दाम
- Written By: काजल चोपड़े

फाइल फोटो
नयी दिल्ली: आम आदमी की जेब पर फिर झटका लग सकता है। अगले कुछ महीने में दूध-दही (Milk Price) के दाम बढ़ सकते है। हाल ही में डेयरी प्रोडक्ट का कारोबार करने वाली कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) ने इस बात का संकेत दिया है। बता दें कि, कुछ दिन पहले ही मदर डेयरी ने दूध-दही, छाछ आदि के रेट बढ़ाए थे। अब एक बार फिर मदर डेयरी अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने की तैयारी में है।
कंपनी के अधिकारी की तरफ बताया गया है कि, दूध-दही के दाम बढ़ाने के पीछे लागत मूल्यों की बढ़ोतरी बताया जा रहा है। वहीं, डीजल के दाम भी बढे है, इस वजह से ढुलाई का खर्च बढ़ा है। इसलिए अब कंपनी के पास रेट बढ़ाने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
वरुड में डेयरी व्यवसाय पर महंगाई की मार, पशुचारे के बढ़े दामों से किसान परेशान
आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट
अकोला में किसानों और दूध उत्पादकों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिलाधिकारी कार्यालय में होगी अहम बैठक
दूध 2 रुपये लीटर हुआ सस्ता…Ice Cream, घी-पनीर और आचार के भी दाम घटे, जानिए और किसकी कीमत हुई कम
कंपनी का यह भी कहना है कि, डेयरी प्रोडक्ट के दाम में बढ़ाने से किसानों को फायदा होगा। जो किसान मदर डेयरी से अपना माल बेचते उनकी आमदनी में इजाफा हो सकता हैं। इसके साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई है कि, मौजूदा वित्त वर्ष में उनकी कंपनी की बिक्री में 20 फीसद तक इजाफा हो सकती है और टर्नओवर 15,000 करोड़ रुपये तक जा सकता है।
बता दें कि, यह कंपनी डेयरी प्रोडक्ट के अलावा फलों और सब्जियों का भी कारोबार करती है। मदर डेयरी नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की सब्सिडरी कंपनी है। इस कंपनी ने साल 2021-22 में 12,500 करोड़ रुपये की बिक्री की थी।
मदर डेयरी (Mother Dairy) के प्रबंध निदेशक मनीष बंडलीश कहते हैं, मौजूदा वित्त वर्ष में डेयरी प्रोडक्ट की मांग में 15 फीसद से अधिक तेजी देखी जा रही है, जिसका फायदा मदर डेयरी को मिलेगा। मदर डेयरी का 70 फीसद कारोबार दूध और डेयरी प्रोडक्ट का ही होता है। उन्होंने आगे कहा कि, इस साल आइसक्रीम की भी अच्छा कारोबार हो सकता है। क्योंकि कोरोना में इसका बिजनेस बिल्कुल ठप था।
Mother dairy may rise milk price as input cost feed prices and transportation cost increasing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














