- Hindi News »
- India »
- Modi Cabinet Approves Continuation Of Fast Track Special Courts Next 3 Years
अगले 3 साल तक प्रभावी रहेंगे ‘फास्ट ट्रैक’ कोर्ट, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) ने यौन अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय देने के लिए ‘फास्ट ट्रैक’ विशेष अदालतों (Fast Track Special Court) को अगले तीन साल तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली में निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले के बाद 2018 में आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम पारित होने के बाद, केंद्र ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामलों से निपटने के लिए 389 अदालतों समेत कुल 1,023 ‘फास्ट ट्रैक’ विशेष अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया था।
इसकी शुरुआत 2019 में गांधी जयंती पर एक साल के लिए की गई थी और बाद में इसे इस साल 31 मार्च तक अतिरिक्त दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था। एक अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि केंद्र के प्रयासों के बावजूद 1,023 अदालतों में से केवल 754 ही चालू थीं। कई राज्यों ने केंद्र को आश्वासन दिया था कि वे ऐसी अदालतें स्थापित करेंगे, लेकिन कई अंततः शुरू नहीं हुईं। मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 1952.23 करोड़ रुपये के कोष के साथ इस योजना को तीन और वर्षों तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी।
केंद्र का हिस्सा जहां 1207.24 करोड़ रुपये होगा, वहीं राज्य 744.99 करोड़ रुपये का योगदान देंगे। केंद्र की हिस्सेदारी निर्भया कोष से दी जाएगी। बयान में कहा गया, ‘‘30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इस योजना में भाग लिया है और 414 विशिष्ट पोक्सो अदालतों सहित 761 फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों की शुरुआत की है, जिन्होंने 1,95,000 से अधिक मामलों का निपटारा किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दवाई की तरह धीरे-धीरे होगा पीएम की अपील का असर
अधिकारियों ने बताया कि पुडुचेरी ने इस योजना में शामिल होने के लिए विशेष अनुरोध किया था और तब से, मई 2023 में एक विशेष पोक्सो अदालत का संचालन किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक ‘फास्ट ट्रैक’ विशेष अदालत की कल्पना प्रति वर्ष 65 से 165 मामलों की सुनवाई के लिए की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी एक अदालत को संचालित करने का वार्षिक खर्च एक न्यायिक अधिकारी और सात सहायक कर्मचारियों के साथ 75 लाख रुपये आंका गया था।
सरकार द्वारा साझा किए गए अतिरिक्त विवरण के अनुसार ‘फास्ट ट्रैक’ अदालतें, जो ‘फास्ट ट्रैक’ विशेष अदालतों से अलग हैं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों से जुड़े जघन्य अपराधों के मामलों से निपटने के लिए स्थापित की गईं। तीस सितंबर तक, 848 ऐसी ‘फास्ट ट्रैक’ अदालतें जघन्य अपराधों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों के लिए कार्यरत थीं। निर्वाचित सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों को तेजी से निपटाने के लिए नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 विशेष अदालतें कार्यरत हैं।
Modi cabinet approves continuation of fast track special courts next 3 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
May 12, 2026 | 05:02 PMEkadashi Vrat: एकादशी व्रत कैसे फलित होगा? जानिए इस व्रत के नियम और इसकी महिमा
May 12, 2026 | 04:47 PMभोपाल में रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश, सनकी पिता ने 16 साल के बेटे पर तानी राइफल; बाल-बाल बची किशोर की जान
May 12, 2026 | 04:45 PMमुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
May 12, 2026 | 04:42 PMप्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
May 12, 2026 | 04:42 PMधुरंधर के Shararat में लगा भोजपुरी तड़का, इंटरनेट पर छाया वीडियो, फैंस बोले- और भी मजेदार है
May 12, 2026 | 04:39 PMIRCTC में बिना परीक्षा नौकरी का मौका, हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 49 पदों पर भर्ती, ₹30,000 मिलेगी सैलरी
May 12, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM












