-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mobile Towers Will Not Be Installed In Central Vista The Artistry Of The New Area Should Not Deteriorate Ndmc
सेंट्रल विस्टा में नहीं लगेंगे मोबाइल टावर, नए इलाके की कलात्मकता बिगड़नी नहीं चाहिए : NDMC
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के लुटियंस इलाके की खुबसूरती और कलात्मकता बरकरार रखने के लिए नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने इस क्षेत्र में संचार टावर लगाने को लेकर 37 बिंदुओं वाले दिशानिर्देश जारी किये हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में मोबाइल टावर (Mobile Towers) नहीं लगाये जाएंगे, जबकि एनडीएमसी के नियंत्रण वाले इलाके की कलात्मकता समाप्त नहीं होनी चाहिए।
एनडीएमसी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक दस्तावेज़ में, नागरिक निकाय ने क्षेत्र में ‘एकरूपता’ लाने के लिए संचार टावरों की स्थापना के संबंध में एनडीएमसी नीति निर्धारित की है। दस्तावेज में उल्लेख किया गया है कि टावर या एंटीना इस तरीके से लगाए जाने चाहिए कि नयी दिल्ली इलाके की विरासत और सौंदर्य पर कोई प्रभाव न पड़े।
इस पॉलिसी के जारी होने के बाद बिना अनुमति के लगाए गए मोबाइल टावर को स्थापित किये जाने की तारीख से 10,000 रुपये प्रतिमाह के जुर्माने के साथ नियमानुसार नियमित किया जा सकता है। इस नीति के जारी होने से पहले से मौजूद मोबाइल टावर के लिए, दूरसंचार कंपनी और सेवा प्रदाता इस नीति की अधिसूचना के 30 दिन के भीतर उनके अस्तित्व की तारीख से बकाया का भुगतान करके नियमितीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नीति के तहत एकमुश्त अनुमति शुल्क भी पांच साल के लिए दो लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है। मासिक लाइसेंस शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 50% मोबाइल टावर निकले अवैध, मनपा ने कंपनियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, कटेगा कनेक्शन?
Gadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
नागपुर की सुरक्षा पर सवाल! प्रवीण दटके बोले- अवैध होर्डिंग्स से बिगड़ रही शहर की सूरत, तुरंत हो कार्रवाई
छिंदवाड़ा में 400 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
एनडीएमसी इलाके में अनधिकृत ‘‘वाहनों पर मोबाइल टॉवर” (सीओडब्ल्यू) पर पाबंदी रहेगी।एक अधिकारी ने कहा, ”एनडीएमसी ने एकरूपता लाने के लिए मोबाइल संचार टावर और उससे जुड़ी अवसंरचना को लेकर नीति जारी की है। यह नीति दूरसंचार विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश और संबंधित सभी कारकों के आधार पर जारी की गयी है।”
दस्तावेज के अनुसार, एंटीना और टावर प्लॉट के सबसे पीछे होने चाहिए एवं उन्हें मुख्य प्रवेश और सड़क से नहीं दिखना चाहिए। साथ ही टावर को बिजली देने के लिए वहां डीजल जेनरेटरों की अनुमति नहीं होगी। एनडीएमसी इलाके में सीओडब्ल्यू लगाने के लिए परिषद चिह्नित जगहों के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया अपनाएगी। इसमें शुरुआती तीन वर्षों के लिए मंजूरी मिलेगी जिसे भविष्य में दो वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकेगा।
सेंट्रल विस्टा के भीतर जमीन पर या छत पर टावर और एंटीना की स्थापना की अनुमति नहीं दी जाएगी, हालांकि, जरूरी होने पर एक समिति मामले-दर-मामले के आधार पर मुद्दे का फैसला करेगी। समिति की अध्यक्षता एनडीएमसी अध्यक्ष द्वारा की जाएगी, जिसके सदस्य सेंट्रल विस्टा समिति से चुने जाएंगे। इसी तरह, नवयुग विद्यालयों सहित एनडीएमसी विद्यालयों के परिसर और अस्पतालों और औषधालयों की इमारतों पर टावर या एंटीना लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दस्तावेज़ में उल्लेख किया गया है, “हालांकि, अगर इन इमारतों पर टावर स्थापना के लिए कोई तकनीकी आवश्यकता है, तो इसे मामला-दर-मामला के आधार पर छूट प्राप्त करने के लिए एनडीएमसी अध्यक्ष को भेजा जाएगा।” विरासत-सूचीबद्ध इमारतों के लिए, विरासत संरक्षण समिति से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) आवश्यक होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्मारकों के 300 मीटर के दायरे में आने वाली इमारतों के लिए राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की आवश्यकता होगी। (एजेंसी)
Mobile towers will not be installed in central vista the artistry of the new area should not deteriorate ndmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMस्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 09:12 PMसावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Jul 29, 2026 | 09:11 PMDilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














