-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mobile Internet Services Closed In Udaipur Rajasthan Even Today
राजस्थान के उदयपुर में आज भी मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
- Written By: राहुल गोस्वामी
राजस्थान के उदयपुर में स्कूल के छात्र द्वारा अपने सहपाठी को चाकू घोंपने की घटना के बाद भड़के सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में आज रविवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

(डिज़ाइन फोटो)
जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा अपने सहपाठी को चाकू घोंपने की घटना के बाद भड़के सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में आज रविवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। इस बीच, हमले में घायल हुए छात्र के परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग आज रविवार को यहां मुखर्जी नगर चौक पर एकत्र हुए और उन्होंने महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय तक रैली निकाली। उन्होंने उन्हें अस्पताल में घायल छात्र से मिलने नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।
उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा, “कुछ भ्रम था कि परिवार के सदस्य घायल छात्र से नहीं मिल सकते लेकिन उन्हें मिलने की अनुमति है। घायल छात्र की हालत स्थिर लेकिन गंभीर है। जल्द ही छात्र के स्वास्थ्य के संबंध में मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि बाजार खुले हैं लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रविवार को भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
यहां पढ़ें –मध्य प्रदेश के शहडोल में 69 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, अरेस्ट
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
प्रयागराज में ताजिये के रास्ते पर बवाल: पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
इस बाबत पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया था और उसे किशोर गृह भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। छात्र द्वारा अपने सहपाठी को चाकू घोंपने की घटना के बाद भड़के सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में शुक्रवार रात से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। उदयपुर के सभी सरकारी और निजी स्कूल में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हमले में घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों छात्र नाबालिग हैं।
पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन ने जेसीबी की मदद से आरोपी छात्र का घर ढहा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उदयपुर के जिलाधिकारी अरविंद पोसवाल ने कहा, “अपराध करने वाले व्यक्ति के मन में प्रशासन का डर जरूरी है। जांच में पाया गया कि आरोपी का घर वन भूमि पर बना था और नियमों के अनुसार नोटिस देने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।”
यहां पढ़ें –सुप्रीम कोर्ट 20 अगस्त को BRS नेता के कविता की जमानत याचिका पर करेगा सुनवाई
भट्टियानी चोहट्टा में सरकारी स्कूल के बाहर चाकूबाजी की घटना के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बीच शुक्रवार को भीड़ ने कारों में आगजनी की। पुलिस के अनुसार, घटना के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में एकत्र हुए। उसने बताया कि भीड़ ने पथराव किया और तीन-चार कार को आग के हवाले कर दिया। शाम को तनाव बढ़ने पर बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्कल और आसपास के इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए। पुलिस ने बताया कि कुछ हिंसक तत्वों ने एक शॉपिंग मॉल पर भी पथराव किया, जिससे दुकानों के शीशे भी टूट गए।
(एजेंसी अपडेट के साथ)
Mobile internet services closed in udaipur rajasthan even today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














