-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mk Stalin Led Government Mixing Poison Of Corruption In Tamil Nadu Alleges Bjp
एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार तमिलनाडु में ‘भ्रष्टाचार का जहर’ घोल रही है, BJP का आरोप
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु में एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार ‘राज्य में भ्रष्टाचार का जहर घोल रही है’ और पार्टी चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) धन शोधन के नए तरीके खोजने और अनुचित तरीकों से अर्जित धन को छिपाने के तरीके खोजने के ‘शर्मनाक प्रयास’ कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु महान संस्कृति और समृद्ध विरासत वाला राज्य है। लेकिन दुर्भाग्य से द्रमुक सरकार इस राज्य में भ्रष्टाचार का जहर घोल रही है।” इस्लाम ने तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलनीवेल त्याग राजन और एक पत्रकार के बीच बातचीत का एक कथित ऑडियो क्लिप सुनाया और आरोप लगाया कि राजन ने कहा है कि स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और दामाद वी सबरीसन ने ‘मिलकर एक साल में 30,000 करोड़ रुपये कमाए’। त्याग राजन को मुख्यमंत्री स्टालिन का बेहद करीबी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
दतिया उपचुनाव: ‘पार्टी का फैसला सर्वोपरि, आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सबरीसन ने ब्रिटेन में दो कंपनियां स्थापित की हैं जो ‘गलत तरीके से कमाए गए धन’ को ठिकाने लगाने के अलावा और कुछ नहीं हैं। चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि एक कंपनी को काम देने के बदले सत्तारूढ़ द्रमुक को 200 करोड़ रुपये मिले। उन्होंने कहा, ‘‘उस समय यह बड़ा भ्रष्टाचार था… जैसा कि हमारे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (अन्नामलाई) ने कहा है, सीबीआई को सूचना दी जा रही है। हम सीबीआई से इसकी जांच कराने का अनुरोध करेंगे।” अन्नामलाई ने कहा है कि वह सीबीआई से मिलने का समय मांग रहे हैं। इस्लाम ने कहा कि अन्नामलाई द्वारा पिछले सप्ताह तमिलनाडु में जारी ‘द्रमुक फाइल्स’ में द्रमुक नेताओं के भ्रष्टाचार और संपत्ति अर्जित करने का अच्छी तरह से दस्तावेजीकरण किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार को बड़ा झटका दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ द्रमुक भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाने में व्यस्त है। मुख्यमंत्री केवल भ्रष्टाचार की नीति का पालन कर रहे हैं।” भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘चाहे गांधी परिवार हो या द्रमुक, हर कोई भ्रष्ट गतिविधियों में डूबा हुआ है। वे लोगों के धन और संसाधनों को चपत लगा रहे हैं।”
द्रमुक की युवा शाखा के प्रमुख और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने ‘द्रमुक फाइल्स’ में अन्नामलाई द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर बुधवार को उन्हें कानूनी नोटिस भेजा और उनसे बिना शर्त माफी मांगने के अलावा हर्जाने के रूप में 50 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा। द्रमुक ने अन्नामलाई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर ‘निराधार’ आरोप लगाने के लिए पहले ही 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है।
Mk stalin led government mixing poison of corruption in tamil nadu alleges bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
Jul 11, 2026 | 01:27 PMगड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Jul 11, 2026 | 01:26 PMभोपाल: दतिया में चल रहे बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, प्रदेश भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई
Jul 11, 2026 | 01:21 PMमुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 01:20 PMदेवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
Jul 11, 2026 | 01:19 PMममता बनर्जी को लगेगा बड़ा झटका! पाला बदलने की तैयारी में यह दिग्गज नेता, ऋतब्रत के खेमे से मिला ये बड़ा ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:18 PMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM












