- Hindi News »
- India »
- Metro Will Run In Patna On 15th August Next Year
इस दिन से पटना में दौड़ेगी Metro, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बता दी तारीख
- Written By: Saurabh Pal
बिहार सरकार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से सेवाएं देनी प्रारंभ करेगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में चालू वित्त वर्ष के लिए 32,506 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी।

पटना मेट्रो( फोटो- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार सरकार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से सेवाएं देनी प्रारंभ करेगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में चालू वित्त वर्ष के लिए 32,506 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी। विधानसभा ने विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति में 2023-24 वित्त वर्ष के लिए दूसरा अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया। विपक्षी सदस्यों ने समाज कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर बहिर्गमन किया था।
देश की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें
चौधरी ने कहा 32,506 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट का उपयोग राज्य में केंद्र और बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में किया जाएगा। इस राशि से पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को पूरा कर लिया जाएग। पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से अपना परिचालन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कैमूर जिले में ‘पर्यटक केंद्र’ के विकास सहित पर्यटन विभाग से संबंधित कई परियोजनाओं के विकास के लिए भी इस निधि का उपयोग किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के अरवल में दर्दनाक हादसा, सोन नदी पर बने नहर में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत
उपेंद्र कुशवाहा ने आलोक सिंह को बनाया RLM का प्रदेश अध्यक्ष, निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की मांग
मनोज झा का बीजेपी पर तीखा वार, बोले- सुरक्षा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति
‘भाजपा मेरी मां है…’, MLC उम्मीदवार बनते ही पवन सिंह ने कहा- जीवनभर रहूंगा पार्टी का सेवक
चौधरी ने कहा निधि का उपयोग सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा (यूईई), राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम, पीएम श्री योजना आदि के क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, इस निधि का उपयोग राज्य में कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास के लिए भी किया जाएगा। पटना मेट्रो परियोजना के प्रारंभिक चरण में दो गलियारे उत्तर-दक्षिण गलियारा और पूर्व-पश्चिम गलियारा शामिल हैं। विधानसभा ने चालू वित्तीय वर्ष में व्यय के लिए राज्य के समाज कल्याण विभाग की 3028 करोड़ रुपये की दूसरी अनुपूरक मांग को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया।
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने 3028 करोड़ रुपये की विभागीय अनुपूरक मांग पर बहस का जवाब देते हुए विपक्षी दलों के आचरण की कड़ी आलोचना की और कहा, “विपक्षी दल समाज के गरीब और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं। यही कारण है कि बहस में भाग लेने के बाद भी, जब अनुपूरक मांग पारित की जा रही थी तो उन्होंने सदन से बहिर्गमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, वृद्धों और समाज के अन्य वंचित वर्गों के उत्थान और सुरक्षा के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
Metro will run in patna on 15th august next year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे रोजर फेडरर, न्यूयॉर्क एग्जीबिशन मैच के साथ US Open में ग्रैंड वापसी को तैयार
Jun 09, 2026 | 01:54 PMकुंभ की तैयारियों के बीच नंदिनी नदी पर संकट, राजेश पंडित ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Jun 09, 2026 | 01:47 PMवर्धा: बोर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान नियमों का उल्लंघन, पर्यटक का वीडियो वायरल
Jun 09, 2026 | 01:45 PMपुणे मुंढवा जमीन घोटाला: शीतल तेजवानी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
Jun 09, 2026 | 01:43 PMमरीजों की जान से खिलवाड़: डॉक्टर और नर्स ड्यूटी से गायब, सिक्योरिटी गार्ड ने ही चढ़ा दी ग्लूकोज की ड्रिप
Jun 09, 2026 | 01:37 PMगोदावरी प्रदूषण पर शिवसेना का जल आंदोलन, 7 दिन में सीवेज बंद नहीं हुआ तो होगा विराट जनआंदोलन
Jun 09, 2026 | 01:33 PMगर्मी में बढ़ी पानी की मांग, नागपुर में टुल्लू पंप के खिलाफ सख्ती; 20 दिन में 206 पर कार्रवाई
Jun 09, 2026 | 01:25 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














