कॉन्सेप्ट फोटो सोर्स - एआई 
देश

वेंटिलेटर पर एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न मामले पर Gurugram अस्पताल में मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

Medanta Hospital Case: गुरुग्राम अस्पताल में एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर दी है। हॉस्पीटल ने सारे सबूत देकर आगे की जांच में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है।

सौरभ शर्मा

नई दिल्ली: गुरुग्राम के एक प्रमुख अस्पताल में इलाज के लिए आई एक 46 वर्षीय एयर होस्टेस की ओर से कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। अस्पताल ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और सभी जरूरी सबूत पुलिस को सौंपे गए हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमें एक मरीज की ओर से की गई शिकायत की जानकारी मिली है और हम संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस स्तर पर लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए हैं और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगा। अस्पताल ने जांच की प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है और भरोसा दिया कि न्याय की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

अस्पताल ने पुलिस को सौंपी सभी जरूरी जानकारियां

प्रशासन ने बताया कि संबंधित समय अवधि से जुड़ा सारा रिकॉर्ड, डॉक्यूमेंटेशन और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके और सच्चाई सामने आ सके। जिस एयर होस्टेस के साथ यह वारदात हुई है उसने अपनी आपबीती बताते हुए कहा था कि घटना के समय वह वेंटिलेटर पर थी, इसलिए वह कुछ बोल नहीं पा रही थी और काफी डरी हुई थी। घटना के दौरान वह बेहोश भी थी। बता दें कि इस मामले की जांच सदर थाना पुलिस ने शुरू कर दी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और अस्पताल दोनों ही पक्ष बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। फिलहाल, किसी निष्कर्ष से पहले कोई भी पूर्वधारणा बनाने से बचा जा रहा है। मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी आने तक सभी की निगाहें पुलिस रिपोर्ट पर टिकी हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच