कोलकाता में चमड़े के एक कारखाने में भीषण आग, दमकल विभाग मौजूद

fire इन कोलकाता
Published on: 
Updated on: 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तंगरा इलाके में शनिवार शाम चमड़े के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक भीड़भाड़ वाले इलाके में तीन माहेर अली लेन पर चमड़े के कारखाने के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली एक इमारत में शाम करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है या नहीं।

https://twitter.com/ANI/status/1502666970277498883

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, "आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। हमारे दमकलकर्मी इसे बुझाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।" स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां इलाके में देर से पहुंची और इससे इमारत में आग फैल गई।