-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Manish Sisodia Was Kept In Jail No 1 Of Tihar Jail Court Gives Permission To Take Bhagavad Gita
मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल की जेल नंबर 1 में रखा गया; कोर्ट ने भगवद्गीता ले जाने की दी अनुमति
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नयी दिल्ली: आबकारी नीति मामले में 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया यहां तिहाड़ के केंद्रीय कारागार संख्या-1 में रखे जाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिसोदिया की सात दिनों की सीबीआई रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें सोमवार अपराह्न विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया गया।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत से कहा कि उसे आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता की अब और हिरासत की जरूरत नहीं है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद सिसोदिया को तिहाड़ लाया गया और आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उन्हें जेल संख्या-1 में रखा जाएगा। इस बीच, आप ने कहा कि आबकारी नीति मामले में सिसोदिया से और पूछताछ के लिए उनकी सीबीआई द्वारा हिरासत मांगने की कोई जरूरत नहीं थी।
Delhi | Former Deputy CM and AAP leader Manish Sisodia has been kept in Jail No 1 of Tihar jail: Prison officials — ANI (@ANI) March 6, 2023
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया, ‘‘उनकी जमानत अर्जी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अदालत को दो विकल्पों पर विचार करना था, या तो उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाए, या उनकी पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ाई जाए। सीबीआई के पास कोई सवाल नहीं था, उनसे पूछताछ के लिए उनकी हिरासत मांगने का कोई आधार नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
सागर में AAP का विरोध मार्च: सोनम वांगचुक के समर्थन और NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Anil Ambani Raid: अनिल अंबानी की कंपनियों पर सीबीआई का शिकंजा, 27000 करोड़ के घोटाले में 15 छापे
सीबीआई के पास कोई दस्तावेजी साक्ष्य नहीं था।” उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुए कहा कि उसके प्रवक्ता टेलीविजन परिचर्चाओं में आरोप लगा रहे हैं कि आबकारी नीति मामला स्पष्ट साक्ष्यों वाला प्रकरण है और घोटाला होने का दावा करने के लिए फर्जी दस्तावेज दिखा रहे हैं।
आप नेता ने कहा, ‘‘यदि उनके पास साक्ष्य है तो वे इसे सीबीआई को क्यों नहीं सौंपते।” अदालत ने सिसोदिया को जेल में भगवद्गीता, चश्मा, दवा आदि ले जाने की अनुमति दी और तिहाड़ जेल अधीक्षक को विपश्यना (ध्यान) की अनुमति देने के उनके अनुरोध पर विचार करने का निर्देश दिया। अदालत सिसोदिया की जमानत अर्जी पर 10 मार्च को सुनवाई करेगी।
आप प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यदि उन्हें जमानत मिलती है तो उनकी न्यायिक हिरासत समाप्त हो जाएगी।” सीबीआई ने 2021-22 की शराब नीति तैयार करने और इसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पिछले सप्ताह सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।
Manish sisodia was kept in jail no 1 of tihar jail court gives permission to take bhagavad gita
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंचर में दूध मिलावट मामला: रमेश येवले की केंद्र तक जाने की चेतावनी; 13 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Jul 21, 2026 | 04:16 PMYavatmal News: मारेगांव के जलका पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, अभिभावकों का अनोखा विरोध
Jul 21, 2026 | 04:15 PMएमपी विधानसभा में UCC का विरोध, जीतू पटवारी बोले- ‘यह राज्य का विषय नहीं, जनता का ध्यान भटका रही है सरकार’
Jul 21, 2026 | 04:13 PM‘मरते दम तक साथ दूंगा’, शहनाज गिल संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, डेटिंग अफवाहों पर दिया साफ जवाब
Jul 21, 2026 | 04:12 PMतारा सुतारिया से इश्क, कियारा आडवाणी पर आया दिल! ‘टॉक्सिक’ में यश का दिखेगा नया अंदाज
Jul 21, 2026 | 04:04 PMYavatmal News: यवतमाल में विशेष लोक अदालत, 121 मामलों का आपसी समझौते से हुआ निपटारा
Jul 21, 2026 | 04:03 PMVitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
Jul 21, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM














