चलते विमान में यात्री ने की गंदी हरकत, दिल्ली से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में पैसेंजर के ऊपर...!

एयर इंडिया ने कहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही क्रू मेंबर्स ने सभी नियमों के मुताबिक कार्रवाई की। आरोपी यात्री को चेतावनी दी गई और पीड़ित यात्री को थाईलैंड में शिकायत करने की सलाह भी दी गई।
पाकिस्तान का बड़ा फैसला, भारतीय विमानों पर पाबंदी 24 अगस्त तक बढ़ाई गई
एयर इंडिया विमान (सांकेतिक तस्वीर)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2336 में उस समय हंगामा मच गया जब एक यात्री ने बिजनेस क्लास में बैठे दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया। यह घटना 9 अप्रैल 2025 को दिल्ली से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में हुई। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति पर पेशाब किया गया, वह एक बड़ी कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी है। यह घटना फ्लाइट के बिजनेस क्लास में हुई। आरोपी यात्री बिजनेस क्लास की 2D सीट पर बैठा था।

एयर इंडिया ने कहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही क्रू मेंबर्स ने सभी नियमों के मुताबिक कार्रवाई की। आरोपी यात्री को चेतावनी दी गई और पीड़ित यात्री को थाईलैंड में शिकायत करने की सलाह भी दी गई। हालांकि, पीड़ित यात्री ने उस समय शिकायत करने से इनकार कर दिया।

यात्री ने गलती मानकर मांगी माफी

इसके अलावा एयर इंडिया ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट बैंकॉक में उतरी। आरोपी यात्री ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी। एयर इंडिया ने इस घटना की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति बनाई है। यह समिति तय करेगी कि आरोपी यात्री के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित ने शिकायत दर्ज नहीं कराई

एयरलाइन ने कहा कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए DGCA द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब किसी फ्लाइट में ऐसी घटना सामने आई हो, लेकिन बिजनेस क्लास में हुई इस घटना ने सभी को चौंका दिया है।

बता दें, इससे पहले नवंबर 2022 में भी एयर इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सामने आया था। तब एयर इंडिया की ही न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के यात्री ने एक साथी महिला यात्री पर पेशाब कर दी थी। इस घटना के बाद 6 जनवरी 2023 को आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया और बाद में कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद कोर्ट ने 31 जनवरी 2023 को जमानत दे दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com