झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा, कार के कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल

car falls in a well in Hazaribagh, Jharkhand
ANI Photo
Published on
Updated on

हजारीबाग. झारखंड (Jharkhand) में एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हजारीबाग (Hazaribagh) में एक कार के कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए हैं। यह घटना रोमी गांव के पास की है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा, "हजारीबाग के पदमा ब्लॉक के अंतर्गत रोमी गांव के पास दोपहर करीब 1:30 बजे हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तुरंत 3 लोगों को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया।"

चौथे ने बताया कि रोमी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए कुंए में जा गिरी और इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग हजारीबाग के मंडई के रहने वाले थे और वे एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दरभंगा गए थे एवं वहां से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि गाड़ी को काफी मशक्कत के बाद के क्रेन के सहारे कूएं से बाहर निकाला गया। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में यह कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com