

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government ) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में विभिन्न विभागों में अनियमितताओं के संबंध में जांच के लिए SIT का गठन किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुंबई पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति को मंजूरी दे दी है। यही नहीं सीएम ने इस संबंध में गठित की जाने वाली SIT में संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं वित्तीय अपराध शाखा के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। एकनाथ शिंदे ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
https://twitter.com/CMOMaharashtra/status/1670783359981846528
महालेखाकार (CAG) ने एक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में बताया है कि नवंबर 2019 से अक्टूबर 2022 के बीच नगर निगम में किए गए विभिन्न कार्यों में 12 हजार 24 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई। इसमामले को लेकर अंधेरी वेस्ट विधायक अमित साटम ने घोटाले की जांच के लिए विशेष जांच कमेटी गठित करने और संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज करने के संबंध में मुख्यमंत्री को निवेदन दिया था।