हेमंत सोरेन के साथ अन्याय के लिए BJP को मुंहतोड़ जवाब देगी झारखंड की जनता, तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर हमला

झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारा उद्देश्य देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है।
lok sabha elections 2024 People of Jharkhand give befitting reply BJP injustice Hemant Soren Tejashwi Yadav
हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव
Updated on

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने रविवार को दावा किया कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के साथ हुए 'अन्याय' के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मुं‍हतोड़ जवाब देगी। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की 'उलगुलान न्याय' रैली (Ulgulan Nyay Rally) में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

झारखंड की जनता देगी जवाब

उन्होंने कहा, ''झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारा उद्देश्य देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है।'' विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के एकजुट होने का दावा करते हुए यादव ने कहा, ''400 सीट की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है।''

आज रांची में ‘INDIA’ गठबंधन की रैली

रांची में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले रविवार को ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली होने वाली है। इस रैली को ‘उलगुलान न्याय रैली’ का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस रैली में करीब 14 दलों के नेता शामिल होंगे। उलगुलान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह सहित की विपक्ष के नेता शामिल होने वाले है।

Navbharat Live
navbharatlive.com