एलआईसी के आईपीओ का इंतजार खत्म, आज से खुल रहा है देश का सबसे बड़ा IPO; पढ़ें पूरी डिटेल्स

LIC Ipo
Updated on

नई दिल्ली: आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के ठीक पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को अपने पॉलिसीधारकों को एसएमएस एवं अन्य माध्यमों से शेयर बिक्री के बारे में जानकारी दी। एलआईसी का आईपीओ खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा। एलआईसी ने निर्गम के लिए शेयर का मूल्य दायरा 902-949 रुपये तय किया है। इसमें मौजूदा पॉलिसीधारकों एवं एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर आरक्षित रखे गए हैं। 

Koo App
LIC IPO price range set at Rs 902 to 949 per share, opens for investors today
View attached media content
-Prasar Bharati News Services (@pbns_india)4 May 2022

खुदरा निवेशकों एवं पात्र कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी। निर्गम के दौरान बिक्री के लिए 22.13 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी। एलआईसी के शेयर 17 मई को बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है। एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को उनके मोबाइल फोन पर भेजे गए संदेश में आईपीओ से जुड़ी जानकारी दी है। 

एलआईसी प्रिंट एवं टीवी माध्यमों के जरिये इस आईपीओ के बारे में कई महीनों से सूचनाएं प्रसारित करती रही है। एलआईसी ने बताया कि उसने एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं जिनमें घरेलू कंपनियों की बहुतायत है। एंकर निवेशकों के लिए 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर पर 5.92 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए थे। एलआईसी अपने 3.5 फीसदी शेयरों की बिक्री आईपीओ के जरिये करने वाली है। इससे 20,557 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com