-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kunal Ghosh Resign Post Of Tmc State General Secretary And Spokesperson
कुणाल घोष ने छोड़ा TMC के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता का पद, क्या बीजेपी में होंगे शामिल?
- Written By: किर्तेश ढोबले

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष (Kunal Ghosh) ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा देना चाहते हैं। नए नेताओं को मौका देने को लेकर मुखर रहने वाले घोष ने पार्टी के पुराने नेताओं के एक वर्ग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मिलीभगत करने का आरोप लगाया। टीएमसी के प्रवक्ता और राज्य इकाई के महासचिव घोष ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह व्यवस्था में फिट नहीं बैठते। हालांकि, उन्होंने किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने की अफवाहों को खारिज कर दिया।
घोष ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं राज्य इकाई के महासचिव और प्रवक्ता के पद पर नहीं रहना चाहता। मैं व्यवस्था में फिट नहीं बैठता। मैं इस तरह से काम नहीं कर सकता। मैं पार्टी का सिपाही हूं और इसके लिए काम करता रहूंगा। यह अफवाह बंद करें कि मैं किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने की योजना बना रहा हूं।” बाद में, एक बांगला समाचार चैनल से बात करते हुए घोष ने उनका अपमान करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक वर्ग की आलोचना की कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे कि यह ‘कुछ नेताओं की जागीर’ हो।
सम्बंधित ख़बरें
‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में गरजा बुलडोजर, TMC का अवैध दफ्तर जमींदोज; सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ एक्शन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश
Navabharat Nishanebaaz: जहां दिखे फायदा, उस ओर चल इसीलिए होता है इतना दलबदल
उन्होंने कहा,‘‘वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे कि टीएमसी कुछ नेताओं की जागीर है। उत्तरी कोलकाता में, सुदीप बंदोपाध्याय हैं जो टीएमसी सांसद से ज्यादा भाजपा नेता हैं। वह दूसरे शाहजहां शेख की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वह भाजपा के प्रति नरम हैं क्योंकि भाजपा (के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की एजेंसी) भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही है।” टीएमसी के पूर्व नेता शाहजहां शेख संदेशखालि मामले में प्रमुख आरोपियों में से एक हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘पूरे पश्चिम बंगाल में, टीएमसी 42 लोकसभा सीट में से 41 पर भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। लेकिन उत्तरी कोलकाता में, भाजपा बनाम भाजपा की लड़ाई है क्योंकि सुदीप बंदोपाध्याय भाजपा के साथ मिले हुए हैं।” घोष के आरोपों पर बंद्योपाध्याय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले घोष ने पिछले साल कहा था कि पुराने नेताओं को यह जानने की जरूरत है कि अगली पीढ़ी के लिए कब हटना है। इसके बाद, मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए पार्टी नेताओं को सार्वजनिक रूप से मतभेदों पर चर्चा करने से परहेज करने का निर्देश दिया था। उन्होंने जोर दिया था कि कोई भी उल्लंघन होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
(एजेंसी)
Kunal ghosh resign post of tmc state general secretary and spokesperson
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कागभुसुंडि’ गायब होने पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 24, 2026 | 02:25 PM‘पैर में नहीं थे जूते और हवा थी विपरीत’, केतन अग्रवाल के पिता के अहम सुरागों से खुली कातिल मंगेतर सिया की पोल!
Jun 24, 2026 | 02:24 PMहोर्मुज संकट टला, भारत को बड़ी राहत! नागपुर की कंपनी के जहाज 22,000 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर वतन रवाना
Jun 24, 2026 | 02:22 PMAMCA प्रोजेक्ट पर संकट के बादल! जानिए क्यों मुश्किल में पड़ सकता है भारत का ड्रीम फाइटर जेट
Jun 24, 2026 | 02:20 PMलग्जरी कार में सरप्राइज, कैफे में डांस… सिया से बेइंतहा मोहब्बत करता था केतन, Video देख हो जाएंगे इमोशनल
Jun 24, 2026 | 02:16 PMमुंबई-ठाणे सफर आसान: 17,036 करोड़ के भायंदर-घोड़बंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी, टनल-क्रीक ब्रिज बनेंगे
Jun 24, 2026 | 02:13 PMAlka Yagnik Disease: दो साल पहले बहरेपन का शिकार हुईं थी अलका याग्निक? जानिए कैसे चली गई सुनने की क्षमता
Jun 24, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














