- Hindi News »
- India »
- Kumar Vishwas Got Angry On The Insult Of Rana Sanga Turned Pen Into Sword And Attacked Sp Mp
‘शेरों की मादों के आगे कुछ…’, राणा सांगा के अपमान पर बिफरे कुमार विश्वास, कलम को तलवार बनाकर किया सपा सांसद पर वार
रामजी लाल सुमन द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। वहीं, अब कुमार विश्वास ने भी अपनी लेखनी को तलवार बनाकर सपा सांसद पर वार किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कुमार विश्वास (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: सपा सासंद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में राज्यसभा में राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। एक तरफ सपा इस बयान के बाद से बैकफुट पर है तो बीजेपी पूरी तरह से हमलावर है। वहीं, अब इसे लेकर कुमार विश्वास ने भी अपनी लेखनी को तलवार बनाकर सपा सांसद पर वार किया है।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में राज्यसभा में राणा सांगा पर कुछ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस पर बवाल मच गया है। रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को देशद्रोही बताया था। उन्होंने कहा था कि बाबर राणा सांगा के निमंत्रण पर ही भारत आया था। वहीं, अब कवि कुमार विश्वास ने इस पूरे विवाद पर शब्दों के बाण चलाए हैं।
आइए जानते हैं क्या बोलें कुमार विश्वास?
जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं,
शेरों की मादों के आगे कुछ ग्रामसिंह चिल्लाए हैं।
मेवाड-वंश कुल-कीर्तिकोष जिनके होने से दीपित है,
उन राणा सांगा के घावों पर कुछ भुनगे मँडराए हैं।।
उनसे कह दो अब देश शौर्य की मुठ्ठी खूब तानता है,
उनसे कह दो यह देश महाराणा की ज्योति जानता है।
इतिहास तुम्हारी सरकारों का बंधक नहीं रहेगा अब,
उनसे कह दो यह देश लुटेरों को अब नहीं मानता है।।
उनसे कह दो यह देश ऋणी है ऐसे पुण्य-प्रवाहों का,
यह देश ऋणी है वीर शिवा के परम प्रतापी छावों का।
उनसे कह दो वे राजनीति का गुणा भाग घर में रक्खें,
यह देश ऋणी है महाराणा सांगा के अस्सी घावों का।।
सम्बंधित ख़बरें
Mahayuti MLC Seat Sharing: विधान परिषद चुनाव में महायुति का सीट फॉर्मूला तय, बीजेपी 12 सीटों पर लड़ेगी
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
Katni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
“महाराणा सांगा”
जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं,
शेरों की मादों के आगे कुछ ग्रामसिंह चिल्लाए हैं,
मेवाड-वंश कुल-कीर्तिकोष जिनके होने से दीपित है,
उन राणा सांगा के घावों पर कुछ भुनगे मँडराए हैं ।
उनसे कह दो अब देश शौर्य की मुठ्ठी खूब तानता है ,
उनसे कह दो यह देश… pic.twitter.com/AXBYgME6Ft — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 24, 2025
यहां पढ़ें सपा सांसद का पूरा बयान
राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश को संबोधित करते हुए सपा सांसद रामजी लाल सुमन बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का तकियाकलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। हिन्दुस्तान का मुसलमान तो बाबर को अपना आदर्श मानता नहीं है। वह मोहम्मद साहब को आदर्श मानता है, सूफी संतों के परंपरा को अपना आदर्श मानता है।
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने आगे कहा कि सभापति महोदय मैं ये जानता चाहता हूं कि बाबर को लाया कौन? बाबर को इम्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लेकर आया था। मुसलमान तो बाबर की औलाद हैं और तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। बाबर की आलोचना तो करते हैं लेकिन राणा सांगा की क्यों नहीं करते हैं।
सपा पर हमलाव हुई भाजपा
रामजी लाल वर्मा के इस बयान के बाद भाजपा के कई नेताओं ने इसकी आलोचना की है। भाजपा नेता संजीव बालियान ने कहा कि रामजी लाल सुमन द्वारा संसद में महान योद्धा राणा सांगा को देशद्रोही कहना राजपूत और हिंदू समाज का अपमान है। सपा को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब को हीरो बना रहे हैं। औरंगजेब देश का दुश्मन था। हमने कभी नहीं कहा कि मुसलमान बाबर के वंशज हैं।
Kumar vishwas got angry on the insult of rana sanga turned pen into sword and attacked sp mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
May 26, 2026 | 10:51 AMन शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
May 26, 2026 | 10:49 AMकोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
May 26, 2026 | 10:49 AMQuad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
May 26, 2026 | 10:47 AMसंभाजीनगर में जिप की नई इमारत का काम अंतिम दौर में; सौर ऊर्जा से चलेगी बिल्डिंग, महावितरण को मिलेगी जमीन
May 26, 2026 | 10:45 AMGadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
May 26, 2026 | 10:43 AMप्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
May 26, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














