- Hindi News »
- India »
- Kolkata On Alert Amid Forecast Of Cyclone Asani
चक्रवात ‘असानी’ के पूर्वानुमान के बीच कोलकाता अलर्ट पर, केएमसी के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
- Written By: किर्तेश ढोबले

Representative Image
कोलकाता: महापौर फिरहाद हाकिम (Firhad Hakim) ने रविवार को कहा कि कोलकाता नगर निगम (KMC) ने चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Asani) के बनने के मद्देनजर अपने कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया है, जिसके भीषण चक्रवात में बदलने की संभावना है।
महापौर ने कहा, चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर में इसके फैलने की संभावना नहीं है, लेकिन चक्रवात के मद्देनजर भारी बारिश जरूर होगी। हाकिम ने यहां पत्रकारों से कहा, ”हालांकि, अगर चक्रवात शहर में आता है तो हम किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहे हैं ताकि जनजीवन जल्द से जल्द सामान्य हो सके।”
उन्होंने कहा कि मई 2020 में अम्फान चक्रवात के विनाशकारी प्रभावों से सबक लेते हुए, नगर निगम प्रशासन गिरे हुए पेड़ों और अन्य मलबे के कारण होने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए क्रेन, विद्युत आरी और बुल्डोजर (अर्थमूवर) को सतर्क रखने जैसे सभी उपाय कर रहा है। उन्होंने कहा, ”हमें समझ नहीं आया था कि अम्फान का वास्तव में क्या प्रभाव हो सकता है, लेकिन अपने अनुभव से सीखकर हम सभी तैयारियां कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
शांतनु सिन्हा की सेवा समाप्त, नहीं मिला इस्तीफे का मौका, ED कार्रवाई के बाद पर सुवेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई
कोलकाता में सड़कों पर नमाज को लेकर भारी तनाव, पुलिस एक्शन के बाद भड़का गुस्सा; इलाके में जमकर बवाल
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
गौरतलब है कि अम्फान के कारण शहर में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए थे। कुछ इलाकों में सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था और कुछ दिनों के लिए शहर में बिजली की आपूर्ति ठप कर दी गई थी। हाकिम ने बताया कि ‘असानी’ की आवाजाही के दौरान शहर का नगर निगम प्रशासन एक नियंत्रण कक्ष चालू रखेगा।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में स्थित असानी के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने पर एक गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार को असानी के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर, उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। इसके बाद गंभीर चक्रवाती तूफान के बुधवार को चक्रवाती तूफान में बदलने और बृहस्पतिवार तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से शुक्रवार तक गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना के तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इन तीन जिलों के प्रशासन चक्रवात आश्रयों, स्कूलों और अन्य पक्के ढांचे, सूखा भोजन और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाएं तैयार रख रहे हैं।
पुलिस और नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने शंकरपुर, फ्रेजरगंज और अन्य स्थानों के मछली पकड़ने के बंदरगाहों पर मछुआरों को खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। (एजेंसी )
Kolkata on alert amid forecast of cyclone asani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














