

चेन्नई: अभिनेत्री-राजनेता खुशबू सुंदर (Actress-Politician Khushbu Sundar) ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट (Isolate) कर लिया है। भाजपा नेता (BJP Leader) ने कहा कि, उन्हें अकेला रहना बिल्कुल पसंद नहीं है।
अभिनेत्री ने एक ट्वीट में कहा, “(कोविड की) पिछली दो लहरों से बचने के बाद आखिरकार कोविड ने मुझे संक्रमित कर ही दिया।” उन्होंने बताया कि उनकी नाक बह रही है जिसके बाद उन्होंने जांच कराई तो वह संक्रमित पाई गईं।
अभिनेत्री ने कहा, “ मैंने खुद को पृथक कर लिया है। मुझे अकेला रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। अगले पांच दिनों तक मेरा मनोरंजन करते रहें और लक्षण दिखने पर जांच कराएं।”