Kerala Elections 2026: कांग्रेस ने चली पहली चाल, मैदान में उतारे 55 उम्मीदवार; कहां से चुनाव लड़ेंगे VD सतीशन?

Kerala Congress First List: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को नतीजे आएंगे।
Kerala Congress First List
कांग्रेस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Congress 55 candidates List Kerala: चुनाव आयोग ने केरल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय राज्य केरल कांग्रेस ने मंगलवार को 55 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस की अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

इस सूची में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चयनित प्रत्याशियों के नाम हैं। जिसमें कई वकील (एडवोकेट), महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षित सीटों के लिए नाम शामिल हैं।

कहां से चुनाव लड़ रहे हैं वीडी सतीशन?

केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीशन को पारावूर से टिकट दिया गया है। इनके अलावा चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली से, रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरायिनकीझू से और के. मुरलीधरन को वट्टियूरकावु सीट से मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस की लिस्ट में यह 55 नाम शामिल

कांग्रेस की यह पहली लिस्ट है जिसमें 55 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने सभी सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपनी पहली सूची जारी की है।

चुनावी तारीखों के ऐलान के दो दिन बाद ही कांग्रेस ने केरल के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब दूसरी लिस्ट भी जल्द ही जारी होने की संभावना है।

भाजपा भी जारी कर चुकी है पहली लिस्ट

भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कल यानी 16 मार्च को अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com