गृह मंत्री अमित शाह ने की बड़ी घोषणा, बुधवार से करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खुलेगा

Delhi government to send senior citizens of the city on free pilgrimage to Kartarpur Sahib
Representative Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने कल यानी 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर (Kartarpur Sahib Corridor) को फिर से खोलने के फैसले की घोषणा की है। इस बड़े फैसले का एलान करते हुए उन्होंने ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्री लाभान्वित होंगे।

एएनआई के अनुसार, शाह ने कहा, सरकार ने कल 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है। यह निर्णय श्री गुरु नानक देव जी और हमारे सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है।

इससे पहले कांग्रेस की पंजाब के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केंद्र से अनुरोध किया था कि 19 नवंबर को गुरपरब से पहले श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियारा फिर से खोला जाए। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है।

गुरू नानक देव की जयंती के मौके पर मनाया जाने वाला गुरपरब इस वर्ष 19 नवंबर को है। कोविड-19 के प्रकोप के कारण करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक तीर्थयात्रा मार्च 2020 में निलंबित कर दी गई थी। सिद्धू ने मंगलवार को ट्विटर पर भारत सरकार से करतारपुर गलियारा खोलने और इसी दिन तीन विवादित केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की थी।