-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Muslim Organizations Announced Bandh On April 22 In Protest Against The Murder Of Neha Hiremath
मुस्लिम संगठनों ने की नेहा हिरेमथ की हत्या के विरोध में 22 अप्रैल को बंद की घोषणा
- Written By: किर्तेश ढोबले

नेहा हिरेमथ और आरोपी फैयाज (सौजन्य: एक्स)
धारवाड़: कर्नाटक के हुबली में मुस्लिम संगठनों (Muslim Organizations) ने कॉलेज छात्रा नेहा हिरेमथ की हत्या (Neha Hiremath Murder Case) की निंदा करते हुए यहां सोमवार को ‘बंद’ (हड़ताल) का आह्वान किया है। धारवाड़ स्थित अंजुमन-ए-इस्लाम के अध्यक्ष इस्माइल तमतगार ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के सभी व्यवसायी दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना व्यक्त करने और इस क्रूर घटना का विरोध करने के लिए कल सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बंद रखेंगे।
इस्माइल तमतगार ने कहा, ‘‘कल हम बंद रखेंगे। मृत्यु पर शोक व्यक्त करने और परिवार के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए चिकन की दुकानें, गैरेज वर्कशॉप, फल विक्रेता, बैंक, संस्थान बंद रहेंगे। हम अपनी दुकानों पर ‘जस्टिस फॉर नेहा’ का स्टिकर लगाएंगे।” उन्होंने बताया कि एक रैली भी निकाली जायेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘विरोध का मकसद यह संदेश देना है कि किसी भी बच्ची के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। हम इस घटना की निंदा करते हैं।” एक चौंकाने वाली घटना में, हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ (23) की गुरुवार को बीवीबी कॉलेज परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक: प्रेमिका के अपहरण के बाद कार में किया धमाका, प्रेमी की मौत; चलती गाड़ी से कूदकर युवती ने बचाई जान
Bengaluru Crime: शराब पीने से रोकने पर PG मालिक की क्रिकेट बैट से पिटकर हत्या, दो छात्र गिरफ्तार
मां-बाप, बहन की हत्या कर अपने कमरे में दफनाया, बोला- दीदी का ब्वॉयफ्रेंड पसंद नहीं था तो सबको मार डाला
प्रेमी ने प्रेमिका के मुंह में बम रखकर मार डाला, कमरे का खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग
आरोपी फैयाज खोंडुनाइक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नेहा ‘मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन’ (एमसीए) के प्रथम वर्ष की छात्रा थी और फैयाज पहले उसका सहपाठी रह चुका था। इस घटना को लेकर हुबली, धारवाड़ और कई अन्य स्थानों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना को लेकर कांग्रेस सरकार पर असामाजिक तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इसे व्यक्तिगत शत्रुता का मामला करार दिया है।
(एजेंसी)
Karnataka muslim organizations announced bandh on april 22 in protest against the murder of neha hiremath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














