Karnataka MLC Election: भाजपा के साथ हो गया खेला! कांग्रेस के पक्ष में पड़े BJP के बड़े वोट

Karnataka MLC Election: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के साथ बड़ा खेला हो गया है। भाजपा के दो विधायकों ने कांग्रेस और डीके शिवकुमार का समर्थन किया हैं।
karnataka mlc election
डीके शिवकुमार के साथ विधायक एस.टी. सोमशेखर और ए. शिवराम (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Karnataka MLC Election Votes: कर्नाटक में विधान परिषद की 7 सीटों पर आज मतदान जारी है। इन सीटों पर 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक में हो रहे विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ खेला हो गया। भाजपा के दो विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार को अपना वोट दे दिया है।

भाजपा से निकाले गए विधायक ST सोमशेखर और शिवराम हेब्बार ने चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। यह दोनों विधायक कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ एक तस्वीर में भी नजर आए। कहा जा रहा है कि इन दो विधायकों की क्रॉस-वोटिंग से कांग्रेस को विधान परिषद में 5वीं सीट हासिल करने में मदद मिलेगी।

आपको जानकारी दें, कि कर्नाटक में हाल ही में सत्ता परिवर्तन होने के बाद डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बने हैं। सीएम बनने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए यह पहली चुनौती है। कर्नाटक के विधान परिषद चुनाव में आज मतदान के बीच भाजपा के दो विधायकों डीके शिवकुमार के साथ मिलना बगावत की ओर भी इशारा करता है। देश में जहां क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा में शामिल होने की कवायद में जुटी हुई है, वहीं कर्नाटक में उसी भाजपा के साथ खेल होता दिखाई दे रहा है।

कर्नाटक में जीत के लिए जरूरी आंकड़े

कर्नाटक में निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ। शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस चुनाव का परिणाम आज ही घोषित किया जाएगा। इस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी उम्मीदवारों को कम-से-कम 28 वोट की जरूरत है।

karnataka mlc election news
कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री और कांग्रेस विधायक के.जे. जॉर्ज ने द्विवार्षिक चुनाव में डाला वोट (सौजन्य-IANS)

देखा जाए तो विधानसभा में अपनी संख्या बल पर कांग्रेस और भाजपा पार्टी 6 में से 4 और 2 सीट आसानी से अपने नाम कर सकती हैं। लेकिन सातवीं सीट के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) दोनों ने अपनी-अपनी पार्टी से उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं और दोनों पार्टियों में से किसी भी पार्टी के पास इस सीट को जीतने की ताकत नहीं है। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस निर्दलीय और भाजपा से निष्कासित विधायकों की मदद से कांग्रेस जुगाड़ लगाने की कोशिश कर रही है।

चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार

विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से टी. कामकानूर, पी.वी. मोहन, बी.के. हरिप्रसाद (प्रदेश अध्यक्ष), शिवन्ना बी.एस. और विनय कार्तिक प्रकाश मैदान में हैं। लिंगराज पाटिल और रघु आर बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि गोविंदराजू JD(S) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कर्नाटक की 224 सदस्यों वाली विधानसभा में, सत्ताधारी कांग्रेस के पास 134 विधायक हैं, बीजेपी के पास 62 और JD(S) के पास 18 विधायक हैं। इसके अलावा, कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष का एक-एक सदस्य, दो निर्दलीय विधायक, तीन अन्य सदस्य और स्पीकर हैं, जबकि दो सीटें खाली हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com