कर्नाटक: पहले अपहरण फिर बर्बरता से हत्या, जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज के शव के मिले टुकड़े

monk-kamkumar-nandi
Photo Credit: @JainYuvaVedike7/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: कर्नाटक के बेलगाम जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक जैन मुनि की हत्या का होश उड़ा देने वाला  मामला सामने आया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुनि कामकुमार नंदी महाराज बुधवार से लापता थे। इस मामले में इस गुरुवार को ही भक्तों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऐसे में अब उनके हत्या की खबर सामने आ रही है। 

बता दें कि यह सनसनीखेज मामला जिले के चिकोडी इलाके का है। अब इस मामले को लेकर हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और एक संदिग्ध से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने जैन मुनि की हत्या करने और बाद में शव को फेंक देने की बात कबूल कर ली। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस मामले में एक और शख्स शामिल है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल इस घटना से बेलगाम जिले में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक के बेलगाम जिले के जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की बड़े ही बेरहमी से हत्या कर उनके शव के टुकड़े इधर-उधर फेंक दिए है। इस घटना से लोगों के होश उड़ गए।