-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kapil Sibal Hit Back At Pm Modi Said The Country Saw The Blood Of Indira And Rajiv Shed For India
कपिल सिब्बल का PM मोदी पर पलटवार, कहा- ‘भारत के लिए इंदिरा और राजीव का खून बहा, देश ने देखा’
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘शाही परिवार” वाले तंज के लिए सोमवार को पलटवार किया और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी का जिक्र करते हुआ कहा कि देश ने उनका खून भारत के लिए बहते देखा है। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा: कांग्रेस का शाही परिवार चाहता है कि कर्नाटक भारत से ‘अलग’ हो जाए। लेकिन मोदी जी: देश ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का खून भारत के लिए बहते हुए देखा है।” उन्होंने कहा, ‘‘क्या एनसीईआरटी इन तथ्यों को पाठ्य पुस्तकों से हटाने जा रही है?” कांग्रेस नीत संप्रग के दोनों कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।
उन्होंने पिछले दिनों एक गैर-चुनावी मंच ‘इंसाफ’ की स्थापना की थी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले अपनी अंतिम प्रचार रैली में रविवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार किया था और आरोप लगाया कि वह कर्नाटक को भारत से ‘‘अलग करने” की खुलकर वकालत कर रही है। अपने संबोधन में मोदी ने कहा, ‘‘…कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस का शाही परिवार एक कदम और आगे बढ़ गया है…मर्यादाएं तोड़कर आगे बढ़ा है।”
मोदी ने कहा, ‘‘केवल कर्नाटक में नहीं, मैं बहुत पीड़ा के साथ इसे पूरे देश से कहना चाहता हूं कि इस चुनाव में कांग्रेस का शाही परिवार कल कर्नाटक आया और कहा कि वे कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कर्नाटक की संप्रभुता, आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या है? उन्होंने इतने वर्ष संसद में बिताये हैं, उन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली है, और वे ऐसा कह रहे हैं। जब कोई देश आजाद हो जाता है, तब उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है।” (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
कानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Kapil sibal hit back at pm modi said the country saw the blood of indira and rajiv shed for india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Jul 02, 2026 | 11:23 AMतारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










