-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- K Kavitha Demanded Bodies Of Naxalites Be Handed Over To Their Families
नक्सलियों के शव परिजनों को नहीं देने पर भड़कीं के कविता, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- Written By: Saurabh Pal
बीआरएस नेता के कविता ने मारे गए नक्सवादियों का शव उनके परिजनों को न देने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपने की संस्कृति नहीं दिखती है।

के कविता (फोटो-सोशल मीडिया)
हैदराबादः भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के. कविता ने छत्तीसगढ़ में हाल ही में मुठभेड़ में मारे गए शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव और अन्य माओवादियों के शव उनके परिजनों को नहीं सौंपने के लिए शुक्रवार को केंद्र की आलोचना की। उन्होंने मंचेरियल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपने की संस्कृति नहीं दिखाती है।”
कविता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगाया कि वह माओवादी विरोधी अभियानों के जरिए ‘हिंसा’ जारी रख रही है, जबकि बीआरएस ने हिंसा रोकने की मांग की है। उन्होंने बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव द्वारा 28 अप्रैल को केंद्र से ‘ऑपरेशन कगार’ रोकने की अपील किए जाने का जिक्र किया।
इस अपील में उन्होंने इन अभियानों में आदिवासियों और युवाओं की कथित हत्याओं का हवाला दिया था। छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह हुई मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू और सात अन्य माओवादी मारे गए थे, जिनका अंतिम संस्कार 26 मई को राज्य के नारायणपुर में प्राधिकारियों द्वारा किया गया। बीआरएस के आंतरिक मामलों पर उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पार्टी का भाजपा में विलय करने का प्रयास कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रोड पर बवाल, के. कविता का CM रेवंत पर तंज, बोलीं- यह कूटनीति नहीं चापलूसी
पवन कल्याण ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा! के. कविता के आरोपों से मचा हड़कंप, रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर खरीदी जमीन
KCR ने किया पार्टी से बाहर…तो K कविता ने छोड़ी MLC की कुर्सी, सड़क पर आई BRS की अंदरूनी लड़ाई
पुत्रमोह में ‘धृतराष्ट्र’ बने KCR? के कविता की चढ़ा दी ‘सियासी बलि’, घर की कलह से सियासी कोहराम!
अपने भाई और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने दावा किया कि विलय के इस प्रस्ताव को वह सिरे से खारिज कर चुकी हैं। कविता के अनुसार, ये प्रस्ताव उनके सामने उस समय लाया गया था, जब वह दिल्ली शराब नीति घोटाला से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी की जेल में थीं।
कविता की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद एम. रघुनंदन राव ने शुक्रवार को आश्चर्य व्यक्त किया कि भाजपा को बीआरएस के साथ विलय या गठबंधन की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भाजपा अपने दम पर आगे बढ़ रही है और पार्टी ने 2019 में लोकसभा की चार सीट और 2024 में आठ सीट हासिल की हैं।
K kavitha demanded bodies of naxalites be handed over to their families
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMJapan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














