-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jnu Violence Security Tightens At Jnu To Maintain Peace Says Police
जेएनयू में दो समूहों में झड़प के बाद एक्शन मोड़ में दिल्ली पुलिस, शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी की
- Written By: सुभाष यादव

File Photo
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सोमवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी छात्रावास में छात्रों के दो समूह के बीच, ‘मेस’ में रामनवमी पर कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर रविवार को झड़प हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि घटना में छह छात्र घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी परिसर के बाहर ही पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी परिसर के अंदर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारे कर्मियों को अभी तक जेएनयू परिसर के अंदर तैनात नहीं किया गया है, क्योंकि विश्वविद्यालय ने अभी तक सुरक्षा के लिए अनुरोध नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा
Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा कल्चरल सेंटर, VVIP मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था; जानें क्या है पूरा प्लान
दिल्ली के सरकारी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की मौत, कमरे से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट खोल गया बड़े राज!
हालांकि, हम स्थिति पर नजर बनाए हैं।” अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने परिसर के बाहर अपने दल तैनात किए हैं। अगर विश्वविद्यालय अनुरोध करेगा, तो यकीनन परिसर के भीतर भी हमारे कर्मी तैनात किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के पास अपने सुरक्षा कर्मी हैं, जिन्हें परिसर के भीतर तैनात किया गया है।” सूत्रों के अनुसार, घटना के वक्त विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री डी. पंडित परिसर में नहीं थीं और मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत वह रविवार रात यहां पहुंची।
हिंसा के कई कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें से एक में एक छात्रा अख्तरिस्ता अंसारी के सिर से खून निकलता दिख रहा है। अधिकारियों ने इन वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। इस बीच, रविवार देर रात ट्विटर पर अंसारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है और मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। संघी गुंडों और फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। इंकलाब जिंदाबाद।
संघी गुंडों को गिरफ्तार करें।” इस बीच, जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और राष्ट्रीय स्यवंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच छात्रावास के ‘मेस’ में मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर हुई झड़प के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एबीवीपी के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी. ने बताया कि उन्हें अज्ञात एबीवीपी छात्रों के खिलाफ सोमवार की सुबह जेएनयूएसयू, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डीएसएफ और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्य छात्रों के एक समूह से शिकायत मिली है।
उन्होंने कहा, ‘‘ शिकायत के आधार पर, हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341, 509, 506 और 34 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। तथ्यात्मक या वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने और दोषियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।” अधिकारी ने बताया कि एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने भी सूचित किया है कि वे भी मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे। शिकायत मिलने पर आवश्यक उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जेएनयूएसयू ने रविवार को आरोप लगाया था कि एबीवीपी के सदस्यों ने दोपहर में छात्रावास के ‘मेस’ में कर्मचारियों को मांसाहारी भोजन परोसने से रोका और उन पर हमला भी किया। हालांकि, एबीवीपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि रामनवमी पर छात्रावास में आयोजित पूजा कार्यक्रम को वामपंथियों ने बाधित किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगाया है।
जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के सदस्यों ने ‘‘गुंडागर्दी” की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें कोई भी मांसाहारी भोजन तैयार नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ वे सभी छात्रों के लिए रात के खाने के भोजन (मेन्यू) में बदलाव करने और उसमें से सामान्य मांसाहारी खाने को हटाने के लिए ‘मेस’ समिति को मजबूर कर रहे थे और उन पर हमला भी किया गया।” जेएनयूएसयू ने कहा कि जेएनयू और उसके छात्रावास किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए हैं। (एजेंसी)
Jnu violence security tightens at jnu to maintain peace says police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
Jul 07, 2026 | 08:59 PMCCI Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 08:57 PMमुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Jul 07, 2026 | 08:46 PMनुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
Jul 07, 2026 | 08:39 PMसीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार
Jul 07, 2026 | 08:35 PMSTEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
Jul 07, 2026 | 08:33 PMब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
Jul 07, 2026 | 08:27 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














