

नई दिल्ली: देश भर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE Main) के 12 लाख विद्यार्थियों (JEE Main Students) का इंतजार आज खत्म होने वाला है क्यूंकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency, NTA) द्वारा जनवरी में आयोजित जेईई मेन 2024 के पहले चरण (Session 1) की परीक्षाओं के परिणाम (JEE Main 2024 Session 1 Result) आज यानी सोमवार, 12 जनवरी 2024 को घोषित किए जाएंगे। ऐसी जानकारी NTA द्वारा आधिकारिक तौर पर हाल ही में साझा की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सोमवार, 12 फरवरी को जेईई मेन्स का रिजल्ट जारी कर सकती है। हालांकि एनटीए ने रिजल्ट के टाइम को लेकर अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। आज परिणाम जारी होने पर छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।
जेईई मेन 2024 सेशन 1का रिजल्टपरिणाम (JEE Main Result 2024) परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव होने वाले लिंक के जरिए देख सकते हैं या फिर आप nta.ac.in से भी रिजल्ट की घोषणा का अपडेट पा सकते हैं।
जेईई परिणाम 2024 चेक करने के लिए-