

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर के बारामूला से आज शनिवार सुबह एक अच्छी खबर आई। सेना के जवानों का गुस्सा आज देश के दुश्मनों पर खुब बरसा है। बारामूला में आज सुबह मुठभेड़ के बाद सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया।
जानकारी दें कि इसके एक दिन पहले ही किश्तवाड़ में सेना को अपने दो जवानों की शहादत दी थी। जिसका 24 घंटे के अंदर ही भारतीय सेना ने अपना पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए और इस वारदात का बदला लेते हुए अब तक 3 आतंकियों को मार गिराया है।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में अभी भी यहां के तपर इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों की मानें तो वहां दो आतंकियों को सेना ने घेरा हुआ है। भारतीय सेना देश के दुश्मनों से अब चुन-चुन कर बदला ले रही है।
जानकारी दें कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर जिले के पट्टन इलाके में शुरू हुई थी।
वहीं बीते शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। तब कठुआ के खंडारा इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किश्तवाड़ में सेना के जवानों ने एक दूसरा ऑपरेशन शुरू किया था। सेना ने किश्तवाड़ के एक इलाके को सूचना के आधार पर घेर लिया था। यहां ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।
जानकारी दें कि यहां के छतरू पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी। अधिकारियों ने बताया था कि मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए और उनमें से दो जवान JCO नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।