- Hindi News »
- India »
- Indore Man Collected Hundreds Of Posters Based On Ramayana Around The World
60 सालों से अनोखी भक्ति, बुजुर्ग शख्स ने जुटाए दुनिया भर से रामायण आधारित टिकटें, देखें तस्वीरें
- Written By: अक्सा अंसारी

इंदौर: डाक टिकटों (Postage Stamps) के संग्रह को लेकर गजब का जुनून रखने वाले इंदौर (Indore) के 72-वर्षीय एक व्यक्ति ने रामायण (Ramayana) पर आधारित सैकड़ों डाक टिकट दुनिया भर से जुटाए हैं। ओमप्रकाश केडिया (Omprakash Kedia) ने बुधवार को बताया कि वह पिछले 60 साल से डाक टिकट जुटा रहे हैं और उन्होंने पिछले दो-तीन बरस से वैसे डाक टिकट का संग्रहण शुरू किया, जो अलग-अलग देशों ने रामायण की पृष्ठभूमि पर जारी किए हैं।
रामायण आधारित डाक टिकट
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
IET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
इंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
इंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली फायर फाइटिंग रोबोट की मदद
उन्होंने बताया कि उनके इस संग्रह में भारत के अलावा इंडोनेशिया, नेपाल, लाओस, म्यांमा, थाईलैंड और कम्बोडिया के डाक टिकट शामिल हैं। इसके अलावा, वर्ष 2018 में आसियान-भारत मैत्री रजत जयंती शिखर सम्मेलन के मौके पर जारी खास डाक टिकट भी उनके संग्रह की शोभा बढ़ा रहे हैं।
रामायण आधारित टिकटें
केडिया ने बताया, ‘‘दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में रामायण की कहानी बहुत मशहूर है और इसे वहां अलग-अलग तरह से प्रस्तुत किया जाता है। इन देशों ने राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान और जटायु सरीखे पात्रों से जुड़ी घटनाओं पर डाक टिकट जारी किए हैं।”
उन्होंने बताया कि ब्रितानी शासनकाल में भारतीय नागरिक पोस्ट कार्ड पर रामायण के दृश्य छपवाते थे और उनके संग्रह में ऐसे दुर्लभ पोस्टकार्ड भी शामिल हैं। डाक विभाग ने केडिया के संग्रह पर यहां एक प्रदर्शनी लगाई है, जो 22 जनवरी तक चलेगी।
रामायण आधारित टिकटें
अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर लगाई गई यह प्रदर्शनी लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रही है। इंदौर परिक्षेत्र की पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने बताया,‘‘हम 22 जनवरी को इस प्रदर्शनी के समापन पर राम मंदिर को लेकर विशेष आवरण जारी करेंगे।”
(एजेंसी)
Indore man collected hundreds of posters based on ramayana around the world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMराजस्थान में जल्द निकलेगी 9 हजार सरकारी भर्तियां, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
May 18, 2026 | 05:42 PMBakrid 2026 Date: कब है बकरीद 2026? यहां जानिए सही तारीख और त्योहार का महत्व
May 18, 2026 | 05:32 PMसरकारी योजनाओं का लाभ उठाना है, तो फॉर्मर ID जरूरी; जानिए घर बैठे कैसे बनवाएं ID
May 18, 2026 | 05:31 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














